Advertisements
Advertisements
प्रश्न
मोहन/मोहिनी दाभाडे, 55 अरिहंत नगर, पुणे से हो रही अशुद्ध जलपूर्ति के बारे में आयुक्त महानगरपालिका, पुणे को शिकायत पत्र लिखता/लिखती है।
लेखन कौशल्य
Advertisements
उत्तर
सेवा में,
आयुक्त महोदय,
पुणे महानगरपालिका,
पुणे - 411005,
दिनांक: 06 मार्च, 2025।
विषय: अरिहंत नगर क्षेत्र में हो रही अशुद्ध जलपूर्ति के संबंध में शिकायत।
महोदय,
मैं मोहन दाभाडे अरिहंत नगर का निवासी, इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान हमारे क्षेत्र में हो रही अशुद्ध जलपूर्ति की गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
पिछले एक सप्ताह से हमारे मोहल्ले में जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह अत्यंत मटमैला और दुर्गंधयुक्त है। पानी का रंग पीला है और उसमें मिट्टी के कण साफ दिखाई देते हैं। दूषित जल के कारण क्षेत्र के कई नागरिक, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग, पेट दर्द और संक्रमण जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
इस संबंध में स्थानीय वार्ड कार्यालय में मौखिक शिकायत की गई थी, परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। अशुद्ध पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे महामारी फैलने का भय बना हुआ है।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि इस मामले की तुरंत जांच करवाएं और जल शुद्धिकरण यंत्रों व पाइपलाइनों की मरम्मत सुनिश्चित करें ताकि हमें स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो सके।
धन्यवाद।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) Board Question Paper
