मराठी

मानव विकास शब्द से आपका क्या तात्पर्य है?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

मानव विकास शब्द से आपका क्या तात्पर्य है?

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन 1990 ई० में पाकिस्तानी अर्थशास्त्री डॉ० महबूब-उल-हक ने किया था। इसके मापन के लिए उन्होंने एक मानव विकास सूचकांक निर्मित किया। उनके अनुसार विकास का संबंध लोगों के विकल्पों में बढ़ोतरी से है ताकि वे आत्मसम्मान के साथ दीर्घ और स्वस्थ जीवन जी सकें। 1990 ई० से उनकी इस मानव विकास की संकल्पना पर आधारित संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने वार्षिक मानव विकास प्रतिवेदन प्रकाशित करना आरंभ किया है। इसके अंतर्गत विभिन्न देशों को उनके यहाँ मानव विकास के मूलभूत क्षेत्रों-स्वास्थ्य, शिक्षा तथा संसाधनों तक लोगों की पहुँच के आधार पर कोटिक्रम (0-1 के बीच अर्जित स्कोर) तय किया जाता है। जो उस देश के मानव विकास सूचकांक को प्रदर्शित करता है। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने विकास का मुख्य उद्देश्य लोगों की स्वतंत्रता में वृद्धि को बताया है। अर्थात परतंत्रता में कमी। इन अवधारणाओं में सभी प्रकार के विकास का केंद्र बिंदु मनुष्य है। ये विकल्प भी स्थिर नहीं हैं बल्कि परिवर्तनशील हैं। अत: विकास का मूल उद्देश्य ऐसी दशाएँ उत्पन्न करना है जिनमें लोग सार्थक जीवन व्यतीत कर सकते हैं। सार्थक जीवन केवल दीर्घ नहीं होता बल्कि उसका कोई उद्देश्य होना भी जरूरी होता है। इसका अर्थ है लोग स्वस्थ रहें, अपने विवेक और बुद्धि का विकास कर सकें, वे समाज में प्रतिभागिता करें और अपने उद्देश्यों को पूरा करने में स्वतंत्र हों। यही जीवन की सार्थकता है। इस अवधारणा से पहले अनेक दशकों तक विकास के स्तर को केवल आर्थिक वृद्धि के संदर्भ में मापा जाता था अर्थात जिस देश की अर्थव्यवस्था जितनी बड़ी होती थी उसे उतना ही विकसित माना जाता था। चाहे उस विकास से लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं हुआ हो। विकास की नई अवधारणा ने इस पूर्व प्रचलित विचारधारा पर पुनः विचार करने पर मजबूर किया है।

shaalaa.com
मानव विकास का मापन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 3: मानव विकास - अभ्यास [पृष्ठ २८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Manav Bhugol Ke Mul Sidhant [Hindi] Class 12
पाठ 3 मानव विकास
अभ्यास | Q 3. (i) | पृष्ठ २८
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×