Advertisements
Advertisements
प्रश्न
लोक चित्रकला शैली के विषय में विस्तार में जानकारी लिखिए।
थोडक्यात उत्तर
Advertisements
उत्तर
- अश्मयुग के समय से गुफा चित्रों की परंपरा चली आ रही है। इन गुफा चित्रों द्वारा लोक चित्रकला शैली का संरक्षण किया गया।
- गुफा चित्रों में मनुष्य, प्राणी, वृक्ष, शिकारी आदि के चित्र गुफाओं की दीवारों पर उकेरे हुए पाए जाते हैं।
- अश्मयुगीन मानव की प्रगति यात्रा में चित्रों के विषय बदलते गए। नए प्राणी, कृषि जीवन, वनस्पति आदि नए विषय आते गए। मनुष्य आकृतियों की आरेखन पद्धति तथा चित्रों में उपयोग में लाए गए रंगों में अंतर होता गया।
- प्राकृतिक द्रव्यों तथा वनस्पतियों की पत्तियों से तैयार किए विभिन्न रंगों का उपयोग हुआ दिखाई देता है। चारों ओर के परिसर और प्राप्त किए गए नए ज्ञान तथा तकनीकी ज्ञान का उपयोग करके मानव चित्र उकेरने लगा।
- नवाश्मयुग में विकसित मानव देवी-देवताओं का चित्र बनाने लगा। पर्व-उत्सव के अवसरों पर घरों की दीवारों पर चित्र बनाना,आँगन में रंगोली बनाना आदि स्थानीय परंपराओं द्वारा लोक चित्रकला शैली का विकास हुआ। लोक चित्रकला शैली के अंतर्गत वारली, चित्रकला तथा लघु चित्र जैसी अनेक परंपराएँ पाई जाती हैं।
shaalaa.com
कला किसे कहते हैं?
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
