मराठी

लेखक को माँ की याद कब और क्यों आई? - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

लेखक को माँ की याद कब और क्यों आई?

सविस्तर उत्तर
Advertisements

उत्तर

लेखक अपने भाई द्वारा लिखी चिट्ठियाँ डाक में डालने जा रहा था कि तभी उसके मन में कुएँ में गिरे साँप की फुफकार सुनने की इच्छा जाग उठी। उसने जैसे ही ढेला फेंकने के लिए अपने सिर से टोपी उतारी, उसमें रखी चिट्ठियाँ चक्कर काटती हुई कुएँ में गिर पड़ीं।

यह देखकर लेखक निराशा, पिटने के भय और मानसिक उद्वेग से भर गया। उसके रोने का उफान नहीं सँभल रहा था। इस कठिन समय में उसे माँ की गोद की याद आने लगी। वह चाहता था कि माँ आकर उसे छाती से लगा ले, प्यार करे और कहे “कोई बात नहीं बेटा, चिट्ठियाँ फिर लिख ली जाएँगी।”

उसे पूरा विश्वास था कि माँ ही उसे इस विपदा में सच्ची सांत्वना दे सकती है।

shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 9 B)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2: स्मृति - अतिरिक्त प्रश्न

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi - Sanchayan Part 1 Class 9
पाठ 2 स्मृति
अतिरिक्त प्रश्न | Q 7

संबंधित प्रश्‍न

त्रिपुरा में उनाकोटी की प्रसिद्धि का कारण क्या है?


'इन कृतियों के बीच अपने को कितना भरा-भरा महसूस करता हूँ' − का आशय स्पष्ट कीजिए।


हामिद खाँ ने खाने का पैसा लेने से इंकार क्यों किया?


तक्षशिला में आगजनी की खबर पढ़कर लेखक के मन में कौन-सा विचार कौंधा? इससे लेखक के स्वभाव की किस विशेषता का परिचय मिलता है?


अपनी किन चारित्रिक विशेषताओं और किन मानवीय मूल्यों के कारण गांधी जी देशभर में लोकप्रिय हो गए थे?


रासे में गांधी जी को किस तरह स्वागत हुआ? उन्होंने रास में रहने वाले दरबारों का उदाहरण किस संदर्भ में दिया?


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए −

इस पाठ का शीर्षक 'दु:ख का अधिकार' कहाँ तक सार्थक है? स्पष्ट कीजिए।


निम्नलिखित पंक्तियों में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए 

तुमने इतनी बड़ी जोखिम क्यों ली बचेंद्री


नीचे दिए उदाहरण के अनुसार निम्नलिखित शब्द-युग्मों का वाक्य में प्रयोग कीजिए 

उदाहरण : हमारे पास एक वॉकी-टॉकी था।

टेढ़ी-मेढ़ी

गहरे-चौड़े

आस-पास

हक्का-बक्का

इधर-उधर

लंबे-चौड़े


उदाहरण के अनुसार विलोम शब्द बनाइए 

उदाहरण : अनुकूल − प्रतिकूल

नियमित −

____________

आरोही −

____________

सुंदर −

____________

विख्यात −

____________

निश्चित −

____________


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए 
महादेव जी के किन गुणों ने उन्हें सबका लाड़ला बना दिया था?


निम्नलिखित शब्दों के पर्याय लिखिए

  1. वारिस – ____________
  2. जिगरी – ___________
  3. कहर – ___________
  4. मुकाम – ___________
  5. रूबरू – ___________
  6. फ़र्क – ___________
  7. तालीम – ___________
  8. गिरफ्तार – ___________

‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत’-इस विषय पर कक्षा में परिचर्चा आयोजित कीजिए।


लोपसांग ने लेखिका की जान किस तरह से बचाई?


निम्नलिखित वाक्य संरचनाओं में ‘तुम’ के प्रयोग पर ध्यान दीजिए-

  1. लॉण्ड्री पर दिए कपड़े धुलकर आ गए और तुम यहीं हो।
  2. तुम्हें देखकर फूट पड़ने वाली मुसकुराहट धीरे-धीरे फीकी पड़कर अब लुप्त हो गई है।
  3. तुम्हारे भरकम शरीर से सलवटें पड़ी चादर बदली जा चुकी।
  4. कल से मैं उपन्यास पढ़ रहा हूँ और तुम फिल्मी पत्रिका के पन्ने पलट रहे हो।
  5. भावनाएँ गालियों का स्वरूप ग्रहण कर रही हैं, पर तुम जा नहीं रहे।

लेखक को ऐसा क्यों लगने लगा कि अतिथि सदैवृ देवता ही नहीं होते?


उपयुक्त शब्द का चयन करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 

रामन् की खोज ______ के क्षेत्र में एक क्रांति के समान थी।


रेखांकित शब्द के विलोम शब्द का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए 

आज बाज़ार में देशी और ______ दोनों प्रकार के खिलौने उपलब्ध हैं।


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों मेंलिखिए 
धर्म और ईमान के नाम पर किए जाने वाले भीषण व्यापार को कैसे रोका जा सकता है?


निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए 
यहाँ है बुद्धि पर परदा डालकर पहले ईश्वर और आत्मा का स्थान अपने लिए लेना, और फिर धर्म, ईमान, ईश्वर और आत्मा के नाम पर अपनी स्वार्थ-सिद्धि के लिए लोगों को लड़ाना-भिड़ाना।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×