मराठी

क्या पिछले दिनों तुम्हारे घर में किसी की शादी हुई है? किसकी? पता करो दूल्हा-दुल्हन की उम्र क्या थी? उन्होंने किस तरह के कपड़े पहने हुए थे?दुल्हन - ______दूल्हा - ______

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

  • क्या पिछले दिनों तुम्हारे घर में किसी की शादी हुई है? किसकी?
  • पता करो दूल्हा-दुल्हन की उम्र क्या थी?
  • उन्होंने किस तरह के कपड़े पहने हुए थे?
    दुल्हन - ______
    दूल्हा - ______
  • भोजन में क्या-क्या बनाया गया था?
टीपा लिहा
Advertisements

उत्तर

  • हाँ, पिछले दिनों मेरे चाचा की शादी हुई है।
  • दूल्हा की उम्र 25 साल तथा दुल्हन की उम्र 22 साल थी।
  • दुल्हन - हरे दुपट्टे के साथ खूबसूरत लेहंगा और चोली
    दूल्हा - शेरवानी और पगड़ी
  • शादी में तरह-तरह के पारंपरिक खाद्य पदार्थ जैसे मसाला डोसा, पूरी, सब्जी, पुलाव और मिठाइयों में गुलाब जामुन, जलेबी और मैसूर पाक बनाया गया था।
shaalaa.com
बदलते परिवार
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 9: बदलते परिवार - पता करो और लिखो [पृष्ठ ७६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
पाठ 9 बदलते परिवार
पता करो और लिखो | Q 2 | पृष्ठ ७६

संबंधित प्रश्‍न

क्या तुम्हारे घर में या आस-पड़ोस के किसी घर में बच्चे का जन्म हुआ है?

  1. घर में नन्हा बच्चा आने से कैसा लगता है?
  2. इससे घर में क्या-क्या बदलाव आते हैं?

क्या तुम्हारी कक्षा या स्कूल में भी दूसरी जगह से बच्चे आए हैं? यदि हाँ, तो उनसे बातचीत करो।

  1. वे कहाँ से आए हैं?
  2. पहली जगह का स्कूल कैसा था?
  3. उन्हें यहाँ क्या-क्या नया लगा?
  4. क्या उन्हें यह बदलाव अच्छा लगा?

क्या इस शादी के कारण नाज़ली के परिवार में कुछ बदलाव होंगे? क्या-क्या बदलाव होंगे?

  1. जिस घर से नाज़ली की नई भाभी आई हैं, क्या उस परिवार में भी कुछ बदलाव हुए होंगे? क्या-क्या?
  2. तुम भी अपनी माँ, चाची या मामी से पता करो कि वे उनकी शादी से पहले कहाँ रहती थीं।
  3. तब उनके परिवार में कौन-कौन थे?
  4. क्या तुम्हारे परिवार में भी किसी की नई-नई शादी हुई है? किसकी?

तीन बड़े लोगों से बात करो- एक तुम्हारे परिवार से, एक तुम्हारे दोस्त के परिवार से और एक अपने पड़ोसी के परिवार से। उनसे नीचे दिए प्रश्न पूछो और तालिका में भरो।

क्रमांक प्रश्न तुम्हारा परिवार दोस्त का परिवार आस-पड़ोस का परिवार
1. आपका परिवार कितने सालों से यहाँ रह रहा है?      
2. यहाँ आने से पहले आपका परिवार कहाँ रहता था?      
3. आज आपके परिवार में कितने लोग हैं?      
4. आपके परिवार में दस साल पहले कितने लोग थे?      
5. आपके परिवार में दस सालों में जो बदलाव हुए हैं, उनके क्या कारण हैं?      
6. इन बदलावों से आपको कैसा लगता है?      
7. तकनीकी बदलावों के कारण आपको किन परशानियों का सामना करना पड़ता है?      

सभी के परिवार किसी न किसी कारण से बदलते रहते हैं। देखें, तुम्हारा परिवार भी बदला है कि नहीं?


याद है, कक्षा तीन में तुमने सीतम्मा के परिवार के पेड़ का चित्र देखा था?

  • तुमने अपने परिवार के पेड़ का चित्र भी बनाया था। चलो, फिर से परिवार का पेड़ बनाएँ।
  • अपने दादा-दादी या नानी-नाना से पता करो कि जब वे तुम्हारी उम्र के थे, तब उनके परिवार में कौन-कौन थे? अपनी कॉपी में उनमें से किसी एक के बचपन के परिवार का पेड़ बनाओ।
  • क्या इस परिवार के पेड़ में तुम या तुम्हारे भाई-बहन, माँ-पिताजी कहीं दिखाई दे रहे हैं?
  • अब तुम अपने आज के परिवार का पेड़ अपनी कॉपी में बनाओ।
  • इस पेड़ में अब तुम कहाँ हो? आज तुम्हारे परिवार में कौन-कौन हैं? तुम्हारे दादा-दादी या नानी-नाना कहाँ हैं?

तुम्हारे आज के परिवार का पेड़ तुम्हारे दादा, दादी, नाना या नानी के बचपन के पेड़ से किस तरह अलग है?


तुम कहाँ तक पढ़ाई करना चाहते हो?


तुम्हारे मम्मी-पापा ने कहाँ तक पढ़ाई की है?


तुम्हारी दादी या नानी को कहाँ तक की पढ़ाई करने का मौका मिला था?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×