Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कविता में बार-बार पानी गिरने का वर्णन है। लगातार बारिश होती रहे तो ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में किस प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं?
सविस्तर उत्तर
Advertisements
उत्तर
वर्षा हमारे लिए जीवन है और लगातार वर्षा मौत। जब बारिश लगातार आती है तो शहर की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। लोगों के वाहन उसके बीच फँस जाते हैं। न दूध वाला आ पाता है, न ऑफिस जा पाते हैं। अत्यधिक बारिश शहरों को जाम कर देती है।
अत्यधिक बारिश गाँवों में बाढ़ ला देती है। खेत, कच्चे मार्ग, सड़कें सब पानी से लबालब भर जाते हैं। कभी-कभी तो वहाँ से पलायन करना पड़ता है। लोगों को नावों से सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ता है। जब तक पानी सूख न जाए, गाँव वालों को विस्थापित-तसा नरक झेलना पड़ता है। तभी कवि अशोक बत्रा ने लिखा है-
कौशल्या को शाम है बारिश
राधा को घनश्याम है बारिश
पर जो डूबे, रोकर बोले
हाय-हाय कोहराम है बारिश!
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
