मराठी

कुछ तत्वों के परमाणु क्रमांक नीचे दिए गए हैं 10, 20, 7, 14 तत्वों को पहचानिए। आवर्त सारणी में इन तत्वों की समूह संख्या पहचानिए। आवर्त सारणी में

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

कुछ तत्वों के परमाणु क्रमांक नीचे दिए गए हैं

10, 20, 7, 14

  1. तत्वों को पहचानिए।
  2. आवर्त सारणी में इन तत्वों की समूह संख्या पहचानिए।
  3. आवर्त सारणी में इन तत्वों के आवर्त पहचानिए।
  4. प्रत्येक तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्या होगा?
  5. इन तत्वों की संयोजकता निर्धारित कीजिए। 
थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. दिए गए तत्व नियॉन, कैल्शियम, नाइट्रोजन और सिलिकॉन हैं।
  2. नियॉन - समूह संख्या 18, कैल्शियम - समूह संख्या 2, नाइट्रोजन - समूह संख्या 15 और सिलिकॉन - समूह संख्या 14।
  3. नियॉन - दूसरा आवर्त, कैल्शियम - चौथा आवर्त, नाइट्रोजन - दूसरा आवर्त और सिलिकन - तीसरा आवर्त।
  4. नियॉन - 2, 8 कैल्शियम - 2, 8, 8, 2 नाइट्रोजन - 2, 7 सिलिकॉन - 2, 8, 4
  5. नियॉन - संयोजकता 0, कैल्शियम - संयोजकता 2, नाइट्रोजन - संयोजकता 3, सिलिकॉन - संयोजकता 4 है।
shaalaa.com
आधुनिक आवर्त सारणी
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 5: तत्वों का आर्वत वर्गीकरण - Exemplar [पृष्ठ ४५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Vigyan Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 5 तत्वों का आर्वत वर्गीकरण
Exemplar | Q 44. | पृष्ठ ४५

संबंधित प्रश्‍न

तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है?


आधुनिक आवर्त सारणी के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य हैं?


दिए गए तत्वों A, B, C, D तथा E (परमाणु क्रमांक क्रमश : 2, 3, 7, 10 तथा 30) में से समान आवर्त से संबंधित तत्व हैं -


आवर्त सारणी के एक समूह में ऊपर से नीचे जाने पर निम्नलिखित में से क्या नहीं बढ़ता है?


'आधुनिक आवर्त सारणी में हाइड्रोजन एक अद्वितीय स्थान रखता है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।


तीन तत्व A, B तथा C के बाह्यतम कोशों में क्रमश : 3, 4 तथा 2 इलेक्ट्रॉन हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में ये तत्व किस समूह संख्या से संबंधित हैं। इनकी संयोजकताएँ भी दीजिए।


निम्नलिखित तत्वों, जिनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास नीचे दिए गए हैंमें धातुओं को पहचानिए एवं उनके नाम दीजिए।

  1. 2, 8, 2
  2. 2, 8, 1
  3. 2, 8, 7 
  4. 2, 1 

एक तत्व को आवर्त सारणी के दूसरे समूह तथा तृतीय आवर्त में रखा गया है। ऑक्सीजन की उपस्थिति में दहन पर यह क्षारीय ऑक्साइड देता है।

  1. तत्व को पहचानिए।
  2. इस तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
  3. जब इसे वायु की उपस्थिति में जलाया जाता है तो अभिक्रिया की संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए।
  4. इस ऑक्साइड को जल में घोला जाता है तो प्रक्रिया की संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए।
  5. इस ऑक्साइड के लिए इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना बनाइये।

एक तत्व X (परमाणु क्रमांक 17) एक अन्य तत्व Y ( परमाणु क्रमांक 20 ) से अभिक्रिया कर द्वि-संयोजी हैलाइड बनता है।

  1. आवर्त सारणी में तत्व X तथा Y को कहाँ रखा गया है?
  2. X तथा Y को धातु, अधातु अथवा उपधातु के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
  3. तत्व Y के ऑक्साइड की प्रकृति क्या होगी? निर्मित यौगिक में बंधन की प्रकृति को पहचानिए।
  4. इसके द्वि-संयोजी हैलाइड की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये।

  1. तत्वों का धनविद्युती गुण समूह में नीचे जाने पर बढ़ता है तथा आवर्त में बायें से दायें है जाने पर घटता है।
  2. तत्वों की विद्युतऋणता समूह में नीचे जाने पर घटती है तथा आवर्त में बायें से दायें जाने पर बढ़ती है।
  3. परमाणु त्रिज्या समूह में नीचे जाने पर बढ़ती है तथा आवर्त में बायें से दायें जाने पर घटती है।
  4. धात्विक गुण समूह में नीचे जाने पर बढ़ता है तथा आवर्त में बायें से दायें जाने पर घटता है।

उपरोक्त प्रवृत्तियों के आधार पर आवर्त सारणी में 3 से 9 परमाणु क्रमांक वाले तत्वों के लिए निम्नलिखित के उत्तर दीजिए।

  1. इनमें से सबसे अधिक धनविद्युती तत्व का नाम दीजिए।
  2. सबसे अधिक ऋणविद्युती तत्व का नाम दीजिए।
  3. सबसे छोटे परमाण्वीय आकार वाले तत्व का नाम दीजिए।
  4. उस तत्व का नाम दीजिए जो उपधातु है।
  5. उस तत्व का नाम दीजिए जो अधिकतम संयोजकता प्रदर्शित करता है।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×