मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळSSC (Hindi Medium) इयत्ता ७ वी

कृषि के प्रमुख प्रकार बताओ और गहन कृषि एवं विस्तृत कृषि की जानकारी लिखो। - Geography [भूगोल]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

कृषि के प्रमुख प्रकार बताओ और गहन कृषि एवं विस्तृत कृषि की जानकारी लिखो।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

गहन खेती और व्यापक खेती खेती के प्रमुख प्रकार हैं। गहन खेती और व्यापक खेती के बारे में जानकारी इस प्रकार है:

गहन खेती:

खेती का वह प्रकार जिसमें न्यूनतम क्षेत्र से अधिकतम उत्पादन प्राप्त किया जाता है, गहन खेती कहलाती है।

गहन खेती की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

  1. अधिक जनसंख्या अथवा वास्तव में भूमि क्षेत्र ही कम होने पर प्रति व्यक्ति कृषि भूमि का परिमाण कम होता है।
  2. यह कृषि प्रमुख रूप से विकसनशील प्रदेशों में पाई जाती है।
  3. इस कृषि से मिलने वाले अनाज से केवल परिवार की आवश्यकता ही पूर्ण की जा सकती है।
  4. कृषि उत्पादन केवल परिवार की आवश्यकता के लिए ही पर्याप्त है।
  5. इस कृषि प्रकार में किसान और उसका परिवार पूर्णतः कृषि पर ही अवलंबित रहता है। कृषि की उपज कम होने के कारण आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक ही होती है।
  6. इस प्रकार की खेती में ज्यादातर सजीव ऊर्जा का उपयोग किया जाता है।
  7. अनाज के अलावा कुछ हद तक सब्जियाँ भी उगाई जाती हैं।

विस्तृत खेती:

खेती का वह प्रकार जिसमें बड़े कृषि क्षेत्र से अधिकतम उत्पादन प्राप्त किया जाता है, विस्तृत खेती कहलाती है।

विस्तृत खेती की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

  1. विस्तृत खेती, वाणिज्यिक खेती का एक उपप्रकार है।
  2. इस खेती में खेत का आकार 200 हेक्टर से अधिक होता है।
  3. खेती का क्षेत्र विस्तृत एवं जनसंख्या विरल होने के कारण यह खेती यंत्रों की सहायता से की जाती है। जैसे- जोताई के लिए ट्रैक्टर, कटाई के लिए दवनी यंत्र, कीटनाशकों के छिड़काव के लिए हेलीकाप्टर अथवा हवाई जहाज का उपयोग किया जाता है।
  4. एकल फसल पदूधति इस कृषि पद्धति की विशेषता है। जैसे गेहूँ अथवा मकई की फसलें । इसके अलावा ओट्स सोयाबीन की फसलें भी कुछ मात्रा में ली जाती हैं।
  5. इस कृषि के लिए बहुत बड़ी पूँजी लगानी पड़ती है। जैसे खाद, कीटनाशकों एवं यंत्रों की खरीदारी, गोदाम, यातायात आदि के लिए बड़े पैमाने पर पूँजी लगती है।
  6. सूखा, कीटकों का आक्रमण जैसे टिड्डी दल का आक्रमण, इसी तरह बाजार भाव में होने वाला उतार-चढ़ाव जैसी समस्याएँ इस कृषि से जुड़ी होती हैं।
  7. समशीतोष्ण घास के प्रदेशों में इस प्रकार की कृषि की जाती हैं।
shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 9: कृषि - स्वाध्याय [पृष्ठ १६९]

APPEARS IN

बालभारती Bhugol Ekatmik [Hindi] Standard 7 Maharashtra State Board
पाठ 9 कृषि
स्वाध्याय | Q २. (३) | पृष्ठ १६९
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×