Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कंपनी का शासन भारतीय राजाओं के शासन से किस तरह अलग था?
थोडक्यात उत्तर
Advertisements
उत्तर
भारतीय राजाओं के शासन और कंपनी के शासन में अंतर-
- भारतीय राजाओं ने अपने राज्य का प्रशासनिक तथा राजस्व विभाजन विभिन्न इकाइयों में कर रखा था; परंतु ये इकाइयाँ ब्रिटिश-प्रशासनिक एवं राजस्व इकाइयों की तरह प्रभावी नहीं थी। कंपनी ने प्रेजिडेंसी के रूप में एक नई प्रशासनिक इकाई बनाई थी जिसका शासन गर्वनर के पास होता था।
- कंपनी द्वारा पुलिस तथा राजस्व व्यवस्था में काफी सुधार किया गया था, जबकि भारतीय शासकों द्वारा पुलिस तथा राजस्व व्यवस्था को सुधारने के लिए किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया।
- भारतीय राजाओं के शासन में न्यायिक व्यवस्था प्रभावी नहीं थी। एक ही तरह की अदालत दीवानी तथा फौजदारी दोनों तरह के मुकदमों की सुनवाई करती थी, जबकि अंग्रेजों ने एक आधुनिक एवं विकसित न्यायिक व्यवस्था स्थापित की थी प्रत्येक जिले में अलग-अलग दीवानी व फौजदारी अदालतें स्थापित की गई थी।
shaalaa.com
नए शासन की स्थापना
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
