Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कक्षा के दोस्तों से बात करो और पता लगाओ कि उनके घर में शादी कैसे होती है?
- क्या कुछ खास खाना पकाया जाता है? क्या-क्या?
- दूल्हा-दुल्हन कैसे कपड़े पहनते हैं?
- शादी के नाच-गाने किस तरह के होते हैं?
Advertisements
उत्तर
उनके परिवार में एक नया सदस्य आया। शादी की पूर्व संध्या पर सभी ने खूब एन्जॉय किया.
- शादी में पुलाव, दाल, पूरी, कई तरह की सब्जियाँ, मिठाईयाँ, खीर इत्यादि बनाया जाता है।
- दूल्हा शेरवानी, चूड़ीदार पाजामा तथा पगड़ी पहनता है। दुल्हन लेहंगा, चुनरी तथा रेशम की कढ़ाई की गई ओढ़नी पहनती है।
- शादी के अवसर पर क्षेत्रीय तथा आधुनिक दोनों तरह के नाच तथा गाने होते हैं।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
निम्मी के परिवार में छोटी बहन के जन्म से पहले कौन-कौन थे?
छोटी बहन के आने से निम्मी के सभी घरवालों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आएँगे? जैसे -
- अब निम्मी अपना दिन कैसे बिताएगी?
- माँ अब क्या-क्या नए काम करेगी?
- पिताजी, दादी और चाचा के दिनभर के कामों में निम्मी की नई बहन के आने से बदलाव हो जाएँगे। क्या तुम बता सकते हो कैसे?
सोचो, जब सेरिंग के बाबा ने अपने घरवालों को चिट्ठी दिखाई, तो घर के अलग-अलग लोगों को कैसा लगा होगा?
तुम जब किसी शादी में गए थे, उसमें तुमने क्या-क्या देखा? अपनी कॉपी में चित्र बनाकर बताओ। कक्षा के और बच्चों के चित्र भी देखो।
सभी के परिवार किसी न किसी कारण से बदलते रहते हैं। देखें, तुम्हारा परिवार भी बदला है कि नहीं?
याद है, कक्षा तीन में तुमने सीतम्मा के परिवार के पेड़ का चित्र देखा था?
- तुमने अपने परिवार के पेड़ का चित्र भी बनाया था। चलो, फिर से परिवार का पेड़ बनाएँ।
- अपने दादा-दादी या नानी-नाना से पता करो कि जब वे तुम्हारी उम्र के थे, तब उनके परिवार में कौन-कौन थे? अपनी कॉपी में उनमें से किसी एक के बचपन के परिवार का पेड़ बनाओ।
- क्या इस परिवार के पेड़ में तुम या तुम्हारे भाई-बहन, माँ-पिताजी कहीं दिखाई दे रहे हैं?
- अब तुम अपने आज के परिवार का पेड़ अपनी कॉपी में बनाओ।
- इस पेड़ में अब तुम कहाँ हो? आज तुम्हारे परिवार में कौन-कौन हैं? तुम्हारे दादा-दादी या नानी-नाना कहाँ हैं?
तुम्हारे मम्मी-पापा ने कहाँ तक पढ़ाई की है?
तुम्हारी दादी और नानी की शादी किस उम्र में हुई थी?
क्या तुमने किसी ऐसे कानून के बारे में सुना है, जो लड़कियों और लड़कों की कम-से-कम किस उम्र में शादी हो, के बारे में बात करता है?
- क्या तुम्हारे आस-पास कुछ ऐसे बच्चे हैं, जिनका स्कूल छूट गया है। बात करके पता करो कि क्या वे फिर से पढ़ना चाहते हैं?
- वे आजकल क्या कर रहे हैं?




