मराठी

‘किडल्टिंग’ दो शब्दों के मेल से बना है - ‘किड’ और ‘एडल्ट’। यानि बचपन और वयस्क की संधि। इस शब्द का इस्तेमाल पिछले कुछ वर्षों से हो रहा है। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

      ‘किडल्टिंग’ दो शब्दों के मेल से बना है - ‘किड’ और ‘एडल्ट’। यानि बचपन और वयस्क की संधि। इस शब्द का इस्तेमाल पिछले कुछ वर्षों से हो रहा है। वास्तव में यह बचपन की जानी-पहचानी गतिविधियों की ओर एक स्वाभाविक सरल वापसी है। ‘किडल्टिंग’ जिंदगी के भागमभाग में फँसे, अकेले रह गए या अवसाद से जूझ रहे लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। पसंदीदा गतिविधियाँ करना अकसर तनाव दूर करने के लिए एकदम सही विकल्प होता है। बड़ी कंपनियाँ भी ऐसी गतिविधियों के चलन को बढ़ावा देने में तेज़ी से जुट गई हैं। लंदन और मैट्रिड में एक संवाद संग्रहालय ‘डोपामाइन लैंड’ अपने अंदर के बच्चे को जगाने के लिए बचपन और वयस्क अवस्था के संधिकाल की गतिविधियाँ करवाता है। दिनभर मोबाइल और कंप्यूटर से ऊबे हुए कामकाजी लोग इससे दूरी बनाने के दिलचस्प बहाने खोजने लगे हैं। ऐसे में बचपन की दुनिया में वापसी उन्हें पसंद आ रही है क्योंकि इसमें वे बिना मोबाइल और कंप्यूटर वाले बीते जीवन को जीते हैं। खबर यह भी है कि ‘डोपामाइन लैंड’ जैसी जगहें ‘हैप्पी हॉर्मोन्स’ को भी सक्रिय कर रही हैं। आखिर कुछ तो कारण होगा कि वर्तमान में तमाम सुविधाओं के बावजूद लोग ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जिसमें वे जीवन की संवेदनाओं का अहसास नहीं कर पाते।
  1. तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है: [1]
    1. अपने पसंदीदा कार्यों में समय लगाना
    2. स्क्रीन पर और अधिक समय बिताना
    3. काम में और अधिक ध्यान लगाना
    4. नियत कार्य को समय से पूर्व निबटाना
  2. ‘डोपामाइन लैंड’ क्या है? [1]
    1. बच्चों के खेलने की खुली जगह
    2. एक विशेष हॉर्मोन मिलने की जगह
    3. बड़ों के खेलने के लिए निर्मित स्थान
    4. बच्चों के हॉर्मोन संतुलित करने का स्थान
  3. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1]
    कथन: वर्तमान में सुख-सुविधाओं से भरी ज़िंदगी में खुशियों के अहसास की कमी हो गई है।
    कारण: प्रसन्न रहने के लिए सिर्फ भौतिक सुख-सुविधाएँ ही पर्याप्त नहीं हैं।
    विकल्प:
    1. कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है।
    3. कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
    4. कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
  4. बड़ी-बड़ी कंपनियों के ‘डोपामाइन लैंड' जैसी गतिविधियों में बढ़ती रुचि के क्या कारण हैं? [2]
  5. वर्तमान में ‘किडल्टिंग’ की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है? [2]
आकलन
Advertisements

उत्तर

  1. (A) अपने पसंदीदा कार्यों में समय लगाना
  2. (C) बड़ों के खेलने के लिए निर्मित स्थान
  3. (D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
  4. बड़ी कंपनियाँ अपने कर्मचारियों का तनाव और डिजिटल थकान कम करने के लिए ऐसी गतिविधियाँ करवाती हैं, जिससे वे तरोताज़ा और रचनात्मक बने रहें।
  5. आज की तेज़-रफ्तार जिंदगी, अकेलेपन और मोबाइल/कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले तनाव को दूर करने के लिए ‘किडल्टिंग’ जैसी गतिविधियाँ जरूरी लगने लगी हैं।
shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) 4/3/1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×