Advertisements
Advertisements
प्रश्न
जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिए।
लघु उत्तर
Advertisements
उत्तर
जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियाँ निम्नलिखित है-
- छिड़काव तंत्र: इस विधि का उपयोग असमतल भूमि के लिए किया जाता है जहाँ पर जल कम मात्रा में उपलब्ध है। ऊर्ध्व पाइपों (नलों) के ऊपरी सिरों पर घूमने वाले नोज़ल लगे होते हैं। यह पाइप निश्चित दूरी पर मुख्य पाइप से जुड़े होते हैं। जब पम्प की सहायता से जल मुख्य पाइप में भेजा जाता है तो वह घूमते हुए नोज़ल से बाहर निकलता है। इसका छिड़काव पौधों पर इस प्रकार होता है जैसे वर्षा हो रही हो। छिड़काव लॉन, कॉफी की खेती एवं कई अन्य फसलों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
- ड्रिप तंत्र: इस विधि में जल बूँद-बूँद करके सीधे पौधों की जड़ों में गिरता है। अत: इसे ड्रिप-तंत्र कहते हैं। फलदार पौधों, बगीचों एवं वृक्षों को पानी देने का यह सर्वोत्तम तरीका है। इससे पौधे को बूँद-बूँद करके जल प्राप्त होता है। इस विधि में जल बिलकुल व्यर्थ नहीं होता। अत: यह जल की कमी वाले क्षेत्रों के लिए एक वरदान है।
shaalaa.com
सिंचाई
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
