Advertisements
Advertisements
प्रश्न
जैवप्रौद्योगिकी के चार लाभ लिखिए।
सविस्तर उत्तर
Advertisements
उत्तर
जैवप्रौद्योगिकी के चार लाभ निम्नलिखित हैं:
- जैवप्रौद्योगिकी का व्यवहारिक उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। उदाहरण स्वरूप फसल जैवप्रौद्योगिकी, पशुपालन, मानव स्वास्थ्य आदि।
- कृषि क्षेत्र में जैवप्रौद्योगिकी का प्रयोग कृषि उत्पादन तथा विविधता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है।
- पशुपालन करते समय जैवप्रौद्योगिकी का प्रयोग करके कृत्रिम गर्भाधान और भ्रूण प्रत्यारोपण जैसी विधियों द्वारा पशु उत्पादों की मात्रा और गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है।
- जैवप्रौद्योगिकी की मदद से एड्स, डेंगू जैसी बीमारियों का निदान कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है, जिससे तुरंत उनका उपचार आरंभ किया जा सके।
- विभिन्न रोगों के उपचार हेतु आवश्यक हार्मोन (संप्रेरक) दवाएं, प्रतिजैविक और विभिन्न प्रकार की टीके, प्रतिजन आदि जैवप्रौद्योगिकी का उपयोग कर निर्मित की जा सकती हैं।
- पर्यावरण प्रदूषण को घटाने के उद्देश्य से अब जैवप्रौद्योगिकी का उपयोग औद्योगिक उत्पादन और स्वच्छता प्रौद्योगिकी में किया जाता है।
- डी.एन.ए., फिंगर प्रिंटिंग, क्लोनिंग आदि प्रौद्योगिकी से व्यवहारिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव दिखाई दे रहे हैं।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2023-2024 (July) Official Board Paper
