मराठी

जैन धर्म की महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं को संक्षेप में लिखिए। - History (इतिहास)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

जैन धर्म की महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं को संक्षेप में लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

जैन धर्म की प्रमुख शिक्षाएँ इस प्रकार हैं-जैन धर्म के अनुसार मानव जीवन का चरम लक्ष्य निर्वाण प्राप्ति है। इसे प्राप्त करने के लिए त्रिरत्न का पालन करना नितांत आवश्यक है। ये तीन रत्न हैं-

  1. सम्यक् ज्ञान अर्थात् अज्ञान को दूर करके ज्ञान प्राप्ति की दिशा में प्रयत्न करना। ज्ञान की प्राप्ति तीर्थंकरों के उपदेशों का अनुसरण करने से ही हो सकती है।
  2. सम्यक् दर्शन (ध्यान) अर्थात् तीर्थंकरों में विश्वास रखना तथा सत्य के प्रति श्रद्धा रखना।
  3. सम्यक् चरित्र (आचरण) अर्थात् अच्छे आचरण अथवा कार्य करना। जैन धर्म के अनुसार संपूर्ण विश्व प्राणवान है।

सृष्टि के कण-कण में चाहे वह जड़ है या चेतन आत्मा का निवास है अर्थात् आत्मा केवल मनुष्यों पशु-पक्षियों आदि में ही नहीं अपितु पेड़-पौधों, पत्थरों, जल, वायु आदि सभी में है। अतः जड़, चेतन किसी की भी हिंसा नहीं करनी चाहिए। जैन मान्यता के अनुसार मनुष्य के कर्म ही उसके जन्म और पुनर्जन्म के चक्र को निर्धारित करते हैं। मनुष्य जो कर्म करता है, उसका फल एकत्रित होता रहता है और उस कर्मफल को भोगने के लिए ही आत्मा को बार-बार जन्म लेना पड़ता है। कर्मों का नाश करके ही मनुष्य पुनर्जन्म के चक्र से छुटकारा पा सकता है। कर्मों का विनाश त्याग और तपस्या के द्वारा ही किया जा सकता है। संसार त्याग के बिना कर्मों से छुटकारा नहीं पाया जा सकता।
इसीलिए जैन परंपरा में मुक्ति प्राप्ति के लिए विहारों में निवास करना अनिवार्य बताया गया है। जैन धर्म पाँच व्रतों अर्थात् अहिंसा, चोरी न करना, झूठ न बोलना, ब्रह्मचर्य का पालन करना और धन इकट्ठा न करना के पालन पर अत्यधिक बल देता है। जैन साधुओं और साध्वियों के लिए इन व्रतों का पालन करना अत्यावश्यक है।

shaalaa.com
लौकिक सुखों से आगे महावीर का संदेश
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×