मराठी

इस वर्ष आपने पाठ्यक्रम में लोककथा पर आधारित एक कहानी पढ़ी है। यह कहानी समाज की विसंगतियों को दूर करने का संदेश देती है। कथन का मूल्यांकन करते हुए अपने विचार कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

इस वर्ष आपने पाठ्यक्रम में लोककथा पर आधारित एक कहानी पढ़ी है। यह कहानी समाज की विसंगतियों को दूर करने का संदेश देती है। कथन का मूल्यांकन करते हुए अपने विचार कीजिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

उसके अंतर्गत यह देखा कि समय-समय पर नियम और कानून बनाए जाते हैं, किंतु समय और आवश्यकता के अनुसार उनमें परिवर्तन लाना भी आवश्यक होता है अन्यथा वही नियम बोझ बनने लगते हैं। अपने पाठ्यक्रम में हमने लोक कथा पर आधारित कहानी ‘ततारा वामीरो कथा’ पढ़ी जिसके अंतर्गत निकोबार द्वीप के दो गांवों के बीच विवाह की निषेध परंपरा के दुष्परिणाम सामने आए। एक युगल को अपने प्रेम का ही नहीं जीवन तक का बलिदान देना पड़ा। यह लोक कथा एक महत्त्वपूर्ण संदेश दे रही है कि हमें समय-समय पर अपने समाज में व्याप्त रीतियों का मूल्यांकन करना चाहिए, आवश्यकता अनुसार उनमें परिवर्तन करने से संकोच नहीं करना चाहिए। अपनी संकुचित विचारधारा को छोड़कर व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। एक महत्त्वपूर्ण संदेश यह भी मिल रहा है कि घृणा सदा दूरियाँ बढ़ाती है और प्रेम ही है जो सब को जोड़ने की ताकत रखता है। अतः हमें किसी भी भेद आदि से ऊपर उठकर प्रेम भाव को अपनाना चाहिए।

shaalaa.com
तताँरा - वामीरो कथा
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2022-2023 (March) Sample

संबंधित प्रश्‍न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

क्रोध में तताँरा ने क्या किया?


 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?


निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए 

जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा।


सुध-बुध खोए तताँरा की तंद्रा कैसे टूटी? तंद्रा टूटने पर उसने क्या किया?


वामीरो ने मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया?


सम्मोहन टूटने और होश आने के बाद तताँरा ने क्या किया?


तताँरा द्वारा पूछने पर भी वामीरो उसे कोई जवाब क्यों नहीं दे रही थी?


वामीरो तताँरा को क्यों भूलना चाहती थी ? पर वह चाहकर भी ऐसा क्यों नहीं कर पा रही थी?


वामीरो और तताँरा अगले दिन तो मिले पर वे एक शब्द भी क्यों नहीं बोल पाए?


रूढ़ियों और परंपराओं का बंधन प्रेम की राह में बाधक नहीं बन सकता। तताँरा-वामीरो कथा के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न प्रदेशों की लोककथाओं का अध्ययन कीजिए।


अंदमान निकोबार द्वीप समूह की प्रमुख जनजातियों की विशेषताओं का अध्ययन पुस्तकालय की सहायता से कीजिए।


दिसंबर 2004 में आए सुनामी का इस द्वीप समूह पर क्या प्रभाव पड़ा? जानकारी एकत्रित कीजिए।


'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर बताइए कि पशु-पर्व में तताँरा द्वारा तलवार खींचने का प्रमुख कारण क्या रहा होगा?


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:

तताँरा-वामीरों कथा के आधार पर लिखिए कि आप कैसे कह सकते हैं कि तताँरा की तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए -

पशु पर्व में अपने क्रोध को शांत करने के लिए तताँरा ने क्या किया? उसकी प्रतिक्रिया के पक्ष या विपक्ष में तर्कसम्मत उत्तर दीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×