Advertisements
Advertisements
प्रश्न
- इस सीढ़ी में तत्वों के संकेत अस्तव्यस्त करके लिख दिए गए हैं।तत्वों के इन संकेतों को आवर्त सारणी में परमाणु क्रमांक के बढ़ते हुए क्रम में पुनर्व्यवस्थित कीजिए।
- इनको समूहों के क्रम में भी व्यवस्थित कीजिए।

Advertisements
उत्तर
- H, He, Li, Be, B, C, N, O, F, Ne, Na, Mg, Al, Si, P, S, Cl, Ar, K, Ca
- समूह 1 — H, Li, Na, K
समूह 2 — Be, Mg, Ca
समूह 13 — B, Al
समूह 14 — C, Si
समूह 15 — N, P
समूह 16 — O, S
समूह 17 — F, Cl
समूह 18 — He, Ne, Ar
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
नाइट्रोजन (परमाणु-संख्या 7) तथा फ़ॉस्फ़ोरस (परमाणु-संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों?
आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।
आधुनिक आवर्त सारणी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/ कौन-से कथन गलत है/हैं?
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके घटते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर व्यवस्थित किया है।
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भारों के आधार पर व्यवस्थित किया है।
- आवर्त सारणी में समस्थानिकों को संलग्न समूहों में रखा गया है।
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित किया।
दिए गए तत्वों A, B, C, D तथा E (परमाणु क्रमांक क्रमश : 2, 3, 7, 10 तथा 30) में से समान आवर्त से संबंधित तत्व हैं -
आधुनिक आवर्त सारणी में इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8 युक्त तत्व को आप किस समूह में पाते हैं?
'आधुनिक आवर्त सारणी में हाइड्रोजन एक अद्वितीय स्थान रखता है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
निम्नलिखित गुणों के आधार पर तत्वों को पहचानिए तथा उन्हें सक्रियता के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
- एक तत्व जो मुलायम है तथा सक्रिय धातु है।
- एक धातु जो चूना पत्थर का महत्वपूर्ण अवयव है।
- वह धातु जो कक्ष ताप पर द्रव अवस्था में रहता है।
कुछ तत्वों के परमाणु क्रमांक नीचे दिए गए हैं
10, 20, 7, 14
- तत्वों को पहचानिए।
- आवर्त सारणी में इन तत्वों की समूह संख्या पहचानिए।
- आवर्त सारणी में इन तत्वों के आवर्त पहचानिए।
- प्रत्येक तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्या होगा?
- इन तत्वों की संयोजकता निर्धारित कीजिए।
- तत्वों का धनविद्युती गुण समूह में नीचे जाने पर बढ़ता है तथा आवर्त में बायें से दायें है जाने पर घटता है।
- तत्वों की विद्युतऋणता समूह में नीचे जाने पर घटती है तथा आवर्त में बायें से दायें जाने पर बढ़ती है।
- परमाणु त्रिज्या समूह में नीचे जाने पर बढ़ती है तथा आवर्त में बायें से दायें जाने पर घटती है।
- धात्विक गुण समूह में नीचे जाने पर बढ़ता है तथा आवर्त में बायें से दायें जाने पर घटता है।
उपरोक्त प्रवृत्तियों के आधार पर आवर्त सारणी में 3 से 9 परमाणु क्रमांक वाले तत्वों के लिए निम्नलिखित के उत्तर दीजिए।
- इनमें से सबसे अधिक धनविद्युती तत्व का नाम दीजिए।
- सबसे अधिक ऋणविद्युती तत्व का नाम दीजिए।
- सबसे छोटे परमाण्वीय आकार वाले तत्व का नाम दीजिए।
- उस तत्व का नाम दीजिए जो उपधातु है।
- उस तत्व का नाम दीजिए जो अधिकतम संयोजकता प्रदर्शित करता है।
एक तत्व X जो कक्ष ताप पर पीला ठोस है शृंखलन तथा अपररूपता दर्शाता है। X दो प्रकार के ऑक्साइड बनाता है जो कि फैरस सल्फेट क्रिस्टल के तापीय विघटन के दौरान भी बनते हैं तथा प्रमुख वायु प्रदूषक हैं।
- तत्व X को पहचानिए।
- X का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
- फैरस सल्फेट क्रिस्टल के तापीय अपघटन की संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
- बनने वाले ऑक्साइड की प्रकृति (अम्लीय/क्षारकीय) क्या होगी?
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति बताइये।
