Advertisements
Advertisements
प्रश्न
इस पत्र में जिन पक्षियों के नाम आए हैं, उनमें से कितने पक्षी तुमने देखे हैं?
Advertisements
उत्तर
इस पत्र में जिन पक्षियों के नाम आये हैं उनमें से मैंने कौआ, गोरैया, कबूतर, कोयल तथा दर्जिन चिड़िया को देखा
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
तुमने इन पक्षियों के अलावा और कौन-कौन से पक्षियों को देखा है?
क्या तुमने कभी किसी पक्षी का घोंसला देखा है? कहाँ?
बूझो और पहचानो-
‘एक पक्षी ऐसा जिसकी दुम पर पैसा,
सिर से दुम तक दिखे नीला ही नीला।’
(संकेत: हमारा राष्ट्रीय पक्षी)
तुमने देखा, पक्षी घोंसला बनाने के लिए अलग-अलग चीज़ें इस्तेमाल करते हैं। उन में से कुछ चीज़ें इस्तेमाल करके तुम एक घोंसला तैयार करो। इसमें एक छोटा-सा कागज़ का पक्षी बिठाओ।
- कक्षा के बच्चे तीन समूहों में बँट जाएँ। हर एक बच्चा एक जानवर का चित्र बनाए और उसमें रंग भरे। चित्र पूरा होने पर उसे अलग काट लें।
- अब, पहले समूह के बच्चे एक बड़े चार्ट पर भूरा रंग करें और उस पर छोटी-छोटी घास, मिट्टी आदि दिखाएँ। अब उस पर, ज़मीन पर मिलने वाले जानवरों के चित्र चिपकाएँ।
- दूसरे समूह के बच्चे चार्ट पर पानी और छोटे-छोटे पत्थर दिखाएँ। पानी में उगने वाले पौधे भी बनाएँ। अब, जो जानवर पानी में रहते हैं, उनके चित्र इस चार्ट पर चिपकाएँ।
- तीसरे समूह के बच्चे चार्ट पर पेड़ बनाकर उसमें रंग भरें। अब इस पर पेड़ों पर रहने वाले जानवरों के चित्र चिपकाएँ।
- इन तीनों चार्टों को अपनी कक्षा में सजाओ। उन पर चर्चा करें।
आओ, अपने दाँतों के बारे में कुछ बातें पता करके लिखो।
- तुम्हारी उम्र?
- तुम्हारे मुँह में कुल कितने दाँत हैं?
- तुम्हारे कितने दाँत टूट गए हैं?
- कितने नए दाँत आए हैं?
- कितने दूध के दाँत टूटे हैं, पर उनकी जगह नए नहीं आए हैं?
अपने दोस्तों के दाँत देखो। क्या दाँत अलग-अलग तरह के हैं? सामने और पीछे के एक-एक दाँत का चित्र कॉपी में बनाओ।
क्या तुम इन दाँतों में कोई अंतर देख सकते हो?
तुम्हारे सामने के, (ऊपर और नीचे के) दाँत नहीं हैं। तुम अमरूद कैसे खाओगे? करके दिखाओ।
तुम्हारे सामने के दाँत तो हैं, मगर पीछे का एक भी नहीं। अब तुम रोटी कैसे खाओगे? करके दिखाओ।
जो पक्षी आपके घर के आस-पास सबसे ज़्यादा दिखाई देता हो उसका चित्र बनाओ। उसके शरीर के भागों के नाम भी लिखो।
