Advertisements
Advertisements
प्रश्न
गुल्ली-डंडा और क्रिकेट में कुछ समानता है और कुछ अंतर। बताइए कौन-सी समानताएँ और क्या-क्या अंतर हैं?
Advertisements
उत्तर
गुल्ली-डंडे व क्रिकेट के खेल की समानताएँ व असमानताएँ निम्न रूप से हैं
समानताएँ-
- दोनों खेल सहयोग पर आधारित हैं।
- दोनों में ही दो-दो टीमें होती हैं।
- दोनों में जीत के लिए निश्चित चिह्न हैं। क्रिकेट में रन व गुल्ली-डंडे में डंडे नापे जाते हैं।
- दोनों में खेलने के साधन दो हैं-क्रिकेट में बल्ला और गेंद व गुल्ली-डंडे में गुल्ली और डंडा।
- दोनों खुली जगह पर खेले जाते हैं।
असमानताएँ-
- गुल्ली-डंडा दो या दो से अधिक खिलाड़ियों में लेकिन क्रिकेट पूरे ग्यारह खिलाड़ियों में खेला जाता है।
- क्रिकेट के निर्णायक अंपायर होते हैं जबकि गुल्ली-डंडे के निर्णायक स्वयं खिलाड़ी ही बन जाते हैं।
- क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेल बन चुका है जबकि गुल्ली-डंडा केवल गाँवों-मोहल्लों तक सीमित है।
- गुल्ली और डंडा दोनों लकड़ी के होते हैं लेकिन क्रिकेट में बल्ला लकड़ी का और गेंद चमड़े/रबड़ की होती है।
- क्रिकेट निश्चित समय सीमा में खेला जाता है जबकि गुल्ली-डंडे के साथ ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
स्वतंत्रता के महत्व को लिखिए?
बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
चुन्नू-मुन्नू ने कितने में खिलौने खरीदे थे?
गांधी जी ने आश्रम की स्थापना कब की थी?
मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?
महाभारत के कुछ पात्रों द्वारा कही गई बातें नीचे दी गई हैं। इन बातों को पढ़कर उन पात्रों के बारे में तुम्हारे मन में क्या विचार आते हैं-
(क) शांतनु ने केवटराज से कहा- "जो माँगोगे दूँगा, यदि वह मेरे लिए अनुचित न हो।"
(ख) दुर्योधन ने कहा- "अगर बराबरी की बात है, तो मैं आज ही कर्ण को अंगदेश का राजा बनाता हूँ।"
(ग) धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा-"बेटा, मैं तूम्हारी भलाई के लिए कहता हूँ कि पाँडवों से वैर न करो। वैर दुख और मृत्यु का कारण होता है।"
(घ) द्रोपदी ने सारथी प्रातिकामी से कहा-"रथवान! जाकर उन हारने वाले जुए के खिलाड़ी से पूछो कि पहले वह अपने को हारे थे या मुझे?"
नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो। सोचकर लिखो कि जिन शब्दों के नीचे रेखा खींची गई है, उनके अर्थ क्या हो सकते हैं?
(क) गंगा के चले जाने से शांतनु का मन विरक्त हो गया।
(ख) द्रोणाचार्य ने द्रुपद से कहा-"जब तुम राजा बन गए, तो ऐश्वर्य के मद में आकर तुम मुझे भूल गए।"
(ग) दुर्योधन ने धृतराष्ट्र से कहा-"पिता जी, पुरवासी तरह-तरह की बातें करते हैं।"
(घ) स्वयंवर मंडप में एक वृहदाकार धनुष रखा हुआ है।
(ङ) चौसर का खेल कोई हमने तो ईजाद किया नहीं।
नीचे कुछ शब्द लिखें हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।
|
दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची, ईर्ष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी।
|
| कनक | मंजरी |
रोबोट कई आकार-प्रकार के होते हैं जैसे- गाड़ीनुमा, मशीननुमा आदि। पत्रिकाओं और समाचार-पत्रों से उनके चित्र और मनपसंद लेख काटकर अपनी कॉपी में चिपकाओ। ज़रूरत हो तो कंप्यूटर/इंटरनेट की भी मदद लो।
तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?
बार-बार नष्ट करने की कोशिशों के बाद भी किताबें समाप्त नहीं हुईं। क्यों?
पढ़ो और समझो
सेवक - सेविका
सुधा के स्वप्नों की इंद्रधनुषी दुनिया में अँधेरा कैसे छा गया?
पाठ में खेती से जुड़े अनेक शब्द आए हैं। तुम खेती या बागवानी से जुड़े कुछ औज़ारों के नाम बताओ।
फेरीवालों की दिनचर्या कैसी होती होगी? उनका घर-परिवार कहाँ होगा? उनकी जिंदगी में किस प्रकार की समस्याएँ और उतार-चढ़ाव आते होंगे? यह जानने के लिए दो-दो के समूह में छात्र-छात्राएँ कुछ प्रश्न तैयार करें और फेरीवालों से बातचीत करें। प्रत्येक समूह अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े फेरीवाले से बात करें।
अपने परिवार के अट्ठारह वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु वाले सभी स्वस्थ सदस्यों को रक्तदान के लिए प्रेरित कीजिए और समय आने पर स्वयं भी रक्तदान करने का संकल्प लीजिए।
बहुविकल्पी प्रश्न
माधवदास चिड़िया को किसका प्रलोभन दे रहे थे।
कंचे का सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है?
इस अनुमानित बजट को गहराई से पढ़ने के बाद आश्रम के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में क्या-क्या अनुमान लगाए जा सकते हैं?
सन् 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत कब और किसने की?
नीचे लिखा वाक्य पढ़ो। उसमें इस्तेमाल हुए मुहावरे को अपने ढंग से इस्तेमाल करके कुछ और वाक्य बनाओ।
बलदेव के तो होश उड़े हुए थे।
