Advertisements
Advertisements
प्रश्न
दोरजी के रैस्टोरेन्ट में शीतल (मृदु) पेय की कुछ बोतलें हैं। लेकिन दुर्भाग्य से वे चिह्नित नहीं हैं। उसे ग्राहकों की माँग के अनुसार पेय परोसने हैं। एक ग्राहक अम्लीय पेय चाहता है, दूसरा क्षारकीय और तीसरा उदासीन पेय चाहता है। दोरजी यह कैसे तय करेगा, कि कौन-सी बोतल किस ग्राहक को देनी है।
Advertisements
उत्तर
- दोरजी को तीनों बोतलों से बारी-बारी से पेय की थोड़ी-सी मात्रा नीले व लाल लिटमस पत्रों पर डालकर बोतलों के पेय का परीक्षण करना चाहिए।
- जिस बोतल के पेय से नीला लिटमस पत्र लाल हो जाए तो उसका स्वभाव अम्लीय होगा।
- जिस बोतल के पेय से लाल लिटमस पत्र नीला हो जाए, उस बोतल के पेय का स्वभाव क्षारकीय होगा।
- जिस बोतल के पेय से लिटमस पत्र का रंग नहीं बदलता, उस बोतल के पेय का स्वभाव उदासीन होगा। इस प्रकार दोरजी अम्लीय, क्षारकीय व उदासीन पेय बोतलों का परीक्षण करके ग्राहकों को दे सकता है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
अनेक घरेलू उत्पादों, जैसे खिड़की साफ़ करने के मार्जकों आदि में अमोनिया पाया जाता है। ये लाल लिटमस को नीला कर देते हैं। इनकी प्रकृति क्या है?
उस स्रोत का नाम बताइए, जिससे लिटमस विलयन को प्राप्त किया जाता है। इस विलयन का क्या उपयोग है?
नाइट्रिक अम्ल लाल लिटमस को नीला कर देता है।
दंत क्षय, क्षार की उपस्थिति के कारण होता है।
अपने क्षेत्र की मृदा का एक नमूना लीजिए। यह मालूम कीजिए, कि यह अम्लीय है, क्षारकीय है अथवा उदासीन। किसानों के साथ बातचीत कीजिए कि वे मृदा का उपचार किस प्रकार करते हैं।
