Advertisements
Advertisements
प्रश्न
धातु की किसी आयताकार शीट की लंबाई, चौड़ाई व मोटाई क्रमशः 4.234 m, 1.005 m व 2.01 cm है। उचित सार्थक अंकों तक इस शीट का क्षेत्रफल व आयतन ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
यहाँ लंबाई 4 = 4.234 m, चौड़ाई b =1.005 m तथा मोटाई c = 2.01 cm = 0.0201 m
स्पष्ट है कि लंबाई व चौड़ाई में 4-4 सार्थक अंक हैं जबकि मोटाई में 3 सार्थक अंक हैं।
∴ पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन दोनों का अधिकतम 3 सार्थक अंकों में पूर्णांकन करना होगा।
अब शीट का क्षेत्रफल
= 2 × (ab + bc + ca)
= 2 × [4.234 × 1.005 + 1.005 x 0.0201 + 0.0201 × 4234] m2
= 2 × [4.25517 + 0.0202005 + 0.0851034] m2
= 2 × 4.3604739 m = 8.7209478 m = 8.72 m2
जबकि शीट का आयतन = ल. × चौ. × ऊँ.
= 4.234 m ×1.005 m × 0.0201 m
= 0.085528917 m3
= 0.0855 m3
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
एक स्क्रूगेज का चूड़ी अंतराल 1.0 mm है और उसके वृत्तीय पैमाने पर 200 विभाजन हैं। क्या आप यह सोचते हैं कि वृत्तीय पैमाने पर विभाजनों की संख्या स्वेच्छा से बढ़ा देने पर स्क्रूगेज की यथार्थता में वृद्धि करना संभव है?
किसी मकान का फोटोग्राफ 35 mm स्लाइड पर 1.75 cm2 क्षेत्र घेरता है। स्लाइड को किसी स्क्रीन पर प्रक्षेपित किया जाता है और स्क्रीन पर मकान का क्षेत्रफल 1.55 m2 है। प्रक्षेपित्र-परदा व्यवस्था का रेखीय आवर्धन क्या है?
