मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

ब्राज़ील की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में लिखिए। - Geography [भूगोल]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

ब्राज़ील की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. ब्राज़ील की जलवायु पर विषुवत रेखीय सान्निध्य, ब्राज़ील की उच्च भूमि, विशाल कगार आदि कारकों का प्रभाव पड़ता है।
  2. विषुवत रेखा के सान्निध्य के कारण ब्राज़ील के उत्तरी भाग में अपेक्षाकृत अधिक तापमान पाया जाता है। इसके विपरीत दक्षिणी भाग में कम तापमान पाया जाता है।
  3. ब्राज़ील के उत्तरी भाग में स्थित अमेज़न के मैदान में औसत तापमान २५° से से २८° से तक पाया जाता है। इस भाग में उष्ण, आर्द्र तथा अस्वास्थ्यकर जलवायु पाई जाती है।
  4. ब्राज़ील में वार्षिक औसत वर्षा अमेज़न के मैदान में लगभग २००० मिमी और पूर्वी तटीय भाग में १००० से १२०० मिमी तक
    होती है।
  5. ब्राज़ील की उच्च भूमि में अपेक्षाकृत कम तापमान पाया जाता है। इस भाग में मध्यम मात्रा में वर्षा होती है।
  6. अटलांटिक महासागर के ऊपर से दक्षिण-पूर्व तथा उत्तर-पूर्व दिशाओं से आने वाली व्यापारिक हवाएँ विशाल कगार के कारण बाधित होती हैं। इसके कारण ब्राज़ील की विशाल कगार के समीप के तटीय भाग में प्रतिरोधी प्रकार की वर्षा होती है।
  7. ब्राज़ील उच्च भूमि के दूसरी ओर इन हवाओं का प्रभाव कम होता है।
  8. ब्राज़ील के उत्तर-पूर्वी भाग में बहुत कम वर्षा होती है और वहाँ का तापमान भी अपेक्षाकृत अधिक होता है। यह प्रदेश 'वृष्टि छाया का प्रदेश' अथवा 'अनावृष्टि चतुर्भुज' के रूप में जाना जाता है।
shaalaa.com
ब्राज़ील की जलवायु
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: जलवायु - स्वाध्याय [पृष्ठ ३१]

APPEARS IN

बालभारती Bhugol [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 4 जलवायु
स्वाध्याय | Q ४. (इ) | पृष्ठ ३१

संबंधित प्रश्‍न

निम्नलिखित प्रदेशों को तालिका में उपयुक्त स्थान पर लिखिए:

बिहार, टोकांटिंस, पेरनामब्यूको, अलाग्वास, पूर्वी महाराष्ट्र, राजस्थान का पश्चिमी भाग, गुजरात, रियो ग्रांडे डी नोर्टे, पराईबा, पश्चिमी घाट, पूर्वी हिमालय, पश्चिमी आंध्र प्रदेश, पोराइमा, अमेजोनास, पश्चिम बंगाल, रियो ग्रांडे डो सूल, सांता कटरीना, गोआ।

प्रदेश भारत ब्राज़ील
अधिक वर्षा वाले    
मध्यम वर्षा वाले    
कम वर्षा वाले    

सही या गलत लिखिए। गलत वाक्य को सुधार कर पुनः लिखिए:

ब्राज़ील एवं भारत में एक ही समय पर समान ऋतुएँ होती हैं।


सही या गलत लिखिए। गलत वाक्य को सुधार कर पुनः लिखिए:

ब्राज़ील में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण बहुत वर्षा होती है।


भौगोलिक कारण लिखिए:

ब्राज़ील की उच्चभूमि के उत्तर-पूर्वी भाग में बहुत कम वर्षा होती है।


भौगोलिक कारण लिखिए:

ब्राज़ील में नियमित रूप से हिमपात नहीं होता।


भौगोलिक कारण लिखिए:

भारत में आरोही प्रकार की वृष्टि कम होती है।


भारत और ब्राज़ील के जलवायु की तुलना कीजिए।


इंटरनेट की सहायता से देश के आंतरिक स्थानों में स्थित ब्रासीलिया एवं भोपाल के वार्षिक औसत तापमान की जानकारी प्राप्त कर आलेख के द्वारा स्पष्ट कीजिए।


ब्राज़ील में दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिशा से आने वाली ______ हवाओं से वर्षा होती है।


ब्राज़ील के वृष्टि-छाया के प्रदेश को किस नाम से जाना जाता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×