मराठी

बिजली विभाग के अधिकारी को बिजली बिल की शिकायत करते हुए लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए। - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

बिजली विभाग के अधिकारी को बिजली बिल की शिकायत करते हुए लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

सेवा में,
मुख्य अभियंता,
विद्युत विभाग,
गांधी ग्राम, 
उदयपूर।

दिनांक: 25 मार्च, 2026

विषय: अत्यधिक बिजली बिल के संबंध में शिकायत पत्र।

माननीय महोदय,

मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान अपने बिजली बिल (उपभोक्ता संख्या: 12345678) की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। इस माह का मेरा बिजली बिल ₹ 15,000 आया है, जो सामान्य से बहुत अधिक है।

मेरे घर में बिजली की खपत हमेशा की तरह सामान्य रही है और पिछले महीनों का औसत बिल ₹ 1,000 से ₹ 1,200 के बीच रहता था। ऐसा प्रतीत होता है कि या तो मीटर में कोई तकनीकी खराबी है या रीडिंग दर्ज करने में मानवीय त्रुटि हुई है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे मीटर की जाँच करवाई जाए और इस बिल को संशोधित करने की कृपा करें। जब तक यह समस्या हल नहीं हो जाती, तब तक मुझे बिल भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने का कष्ट करें।

सधन्यवाद।

भवदीय,
प्रदीप सिंह
मकान नं. 45, शांति कुंज,
गांधी ग्राम, 
उदयपूर।

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2019-2020 (March) Outside Delhi set 3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×