Advertisements
Advertisements
प्रश्न
भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।
थोडक्यात उत्तर
Advertisements
उत्तर
भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारक :
- जनसंख्या वृद्धि : जनसंख्या बढ़ने से भवनों, दुकानों, कार्यालयों और सड़कों के निर्माण में वृद्धि हो जाती है। इससे खुले क्षेत्रों में कमी आ जाती है। इसके कारण वर्षा जल के अवस्रवण की दर कम हो जाती है। निर्माण कार्य के लिए भी अधिक मात्रा में जल की आवश्यकता होती है। जनसंख्या वृद्धि से पानी का उपयोग भी बढ़ जाता है।
- बढ़ते हुए उद्योग : उद्योगों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। अधिकांश उद्योगों द्वारा उपयोग किये जाने वाला जल भूमि से निकाला जा रहा है। इससे जल स्तर नीचे गिर रहा है।
- कृषि गतिविधियाँ : कृषि में जल अत्यन्त आवश्यक है। खेतों की सिंचाई के लिए वर्षा जल के अतिरिक्त अन्य स्रोतों से जल का उपयोग किया जाता है। अनियमित वर्षा के कारण भी जल की उपलब्धता में कमी आयी है। जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण कृषि के लिए भौमजल का उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप भौमजल स्तर निरन्तर गिर रहा है।
shaalaa.com
पानी की कमी
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
