मराठी

भारतीय कलाओं और भारतीय संस्कृति में आप किस तरह का संबंध पाते हैं? - Hindi (Core)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

भारतीय कलाओं और भारतीय संस्कृति में आप किस तरह का संबंध पाते हैं? 

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

भारतीय संस्कृति और भारतीय कलाओं के बीच घनिष्ठ संबंध रहा है। भारतीय संस्कृति के विकास में कलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। किसी भी देश के जन-जीवन के आचार-विचार, धर्म, उत्सव, वेश-भूषा आदि का सामूहिक नाम ही संस्कृति है। इसमें कलाओं का भी विशिष्ट स्थान होता है। हमारी संस्कृति अनेक प्रादेशिक संस्कृतियों से मिलकर बनी है। इन प्रदेशों या राज्यों की संस्कृतियों में वहाँ प्रचलित कलाओं के भी दर्शन होते हैं।

मध्य प्रदेश में स्थित भीमबेटका की गुफाओं में बने शैल चित्र तत्कालीन सामाजिक जीवन या संस्कृति का परिचय कराते हैं। अजंता की गुफाओं के चित्र गुप्तकालीन वेशभूषा, उत्सव, धार्मिक आस्था आदि के जीवंत उदाहरण हैं। जन्मोत्सव, विवाह, त्योहार आदि जो संस्कृति के ही अंग हैं, उनमें भी सतिया, चौक पूरना, रंगोली आदि के रूप में लोक चित्रकला का स्थान है। इसी प्रकार नृत्य के विविध रूप प्रादेशिक संस्कृतियों की झलक दिखाते हैं। इस प्रकार भारतीय संस्कृति और भारतीय कलाएँ  आपस में मनमोहक ढंग से गुंथी हुई हैं। कलाओं में संस्कृति झाँकती है तो संस्कृति की लोकप्रियता बढ़ाने में कलाओं का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। 

shaalaa.com
भारतीय कलाएँ
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: भारतीय कलाएँ - अभ्यास [पृष्ठ ७०]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Vitaan bhag 1 [English] Class 11
पाठ 4 भारतीय कलाएँ
अभ्यास | Q 2. | पृष्ठ ७०
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×