मराठी

भारत में परिवहन के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं? इनके विकास को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

भारत में परिवहन के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं? इनके विकास को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

भारत में परिवहन के प्रमुख साधनों को तीन वर्गों के अंतर्गत रखा गया है

  1. स्थल परिवहन जिसमें मुख्यः सड़क मार्गों से परिवहन, रेलमार्गों से परिवहन, पाइप लाइनों से परिवहन, केबिलों (रोपवे) से परिवहन को शामिल किया जाता है।
  2. जल परिवहन इसके दो वर्ग हैं
    (क) अंत:स्थलीय जलमार्गों से परिवहन,
    (ख) महासागरीय जलमार्गों से परिवहन।
  3. वायु परिवहन-इसके अंतर्गत दो तरह की सेवाएँ उपलब्ध हैं
    (क) अंतर्देशीय (घरेलू सेवाएँ) तथा
    (ख) अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ।
    इनके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में जहाँ सड़कें बनाना संभव नहीं होता वहाँ पदार्थों, वस्तुओं व लोगों के आवागमन के लिए रज्जू मार्गों, केबिल मार्गों (रोपवे) का प्रयोग परिवहन के लिए किया जाता है। परिवहन के साधनों के विकास को प्रभावित करने वाले कारक
  1. स्थलाकृति, उबड़ – खाबड़ पर्वतीय अथवा पठारी भागों में परिवहन के साधनों का विकास मैदानी समतल भागों की अपेक्षा कम होता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भारत के मैदानी भागों में सड़क व रेलवे मार्गों का जाल दुनिया के सबसे सघन जालों में से एक है जबकि हिमालय पर्वतीय भू-भाग, प्रायद्वीप पठार के अंतर्गत यह बहुत ही कम है।
  2. विषम जलवायु जिन – क्षेत्रों की जलवायु विषम या मानवीय क्रियाओं के प्रतिकूल है वहाँ जनसंख्या का घनत्व व वितरण कम है। इसलिए वहाँ पर परिवहन के साधनों का विकास भी कम होता है।
  3. संसाधनों की उपलब्धता – जिन प्रदेशों में संसाधनों की प्रचुरता है। वहाँ अनेक आर्थिक क्रियाओं का विकास स्वतः हो जाता है। औद्योगिकरण के विकास ने जनसंख्या के घनत्व को प्रभावित किया है जिसके कारण वहाँ परिवहन के साधनों का भी तेजी से विकास हुआ है।
  4. सरकारी नीतियाँ – सरकारी नीतियाँ भी किसी प्रदेश के विकास को प्रभावित करती हैं। औद्योगिक संकुलों के विकास से जनसंख्या आकर्षित होती है तथा उन्हें गति देने के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों का विकास किया जाता है।
shaalaa.com
स्थल परिवहन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 7: परिवहन तथा संचार - अभ्यास [पृष्ठ १२३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Bhugol Bharat Log aur Arthvyavastha [Hindi] Class 12
पाठ 7 परिवहन तथा संचार
अभ्यास | Q 3. (i) | पृष्ठ १२३
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×