मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता ९ वी

‘भारत देश है मेरा’...., इस विषय पर निम्न मुद्दों के आधार पर चर्चा कीजिए: विस्‍तार सागर लोग खान-पान अनेकता में एकता - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

‘भारत देश है मेरा’...., इस विषय पर निम्न मुद्दों के आधार पर चर्चा कीजिए:

  1. विस्‍तार
  2. सागर
  3. लोग
  4. खान-पान
  5. अनेकता में एकता
थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

भारत एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और भौगोलिक विविधता से भरा देश है, जो विभिन्न जातियों, धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का घर है। यहाँ की समृद्धि, विविधता और एकता हमें गर्व महसूस कराती है। यहाँ के खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य, महान विचारक, और ऐतिहासिक धरोहर के साथ एक अद्वितीय पहचान बनाता है। भारत विश्व के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और यह 15,200 कि.मी. भूमी की सीमा क्षेत्र को घेरता है। भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण तक की दूरी 3,214 कि.मी. है। जबकि पूर्व से लेकर पश्चिम तक की दूरी 2,933 कि.मी. है। यहाँ कई नदियाँ है और गंगा सबसे लंबी नदी है। भारत का दक्षिणी भाग तीन महासागरों से घिरा हुआ है, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिन्द महासागर और पश्चिम में अरब सागर स्थित है। वास्तव में यह एक बहुत सुन्दर राष्ट्र है, जिसमें कई अच्छी बातों का समावेश है। भारत जैसा सुन्दर राष्ट्र कभी कोई और नही देखा होगा। इस देश की संस्कृति, विरासत, सुन्दरता हमेशा से ही कमाल की रही है। भारत के लोगों ने हमेशा से ही अपनी परंपराओं का पालन किया है। यहाँ के पारंपरिक कपड़े, खाना, वास्तव में सभी चीजें चिन्हीत करने योग्य है। भारत अपने भोजन के कारण भी जाना जाता है। जैसा कि हम जानते है कि केरल में विभिन्न प्रकार के मसाले पाए जाते है। ये सभी मसाले हमारे खाने को और अधिक स्वदिष्ट बनाते है। हमारे यहाँ के स्ट्रीट फूड दुनिया भर में मशहूर है। जैसे भारत में सब कुछ अनेक और विविध है, भारतीय भोजन भी वैैसे ही विविध है। पूरब पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत का आहार एक दूसरे से थोड़ा बहुत ही अलग है। सभी क्षेत्रों का खाना दुसरे क्षेत्र से कुुछ-कुुछ अलग होता है, यह भारतीय भोजन को अपना एक निराला व अनोखा रूप देती है। पूरन पोली हो व दाल बाटी, तन्दूरी रोटी हो व राजसी पुलाव, बंंगाली खाना हो व मारवाड़ी खाना, भारतीय भोजन की अपनी एक विशिष्टता है और इसी कारण से आज संसार के सभी बड़े देशों में भारतीय भोजनालय पाए जाते हैं, जो कि अत्यन्त लोकप्रिय हैं। हमारा भारत देश अनेकता में एकता की पहचान है। हमारा भारत पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है। एकता शब्द स्वयं यह प्रकट करता है कि भारत में जाति, रंग, रूप, वेशभूषा अलग होने के बावजूद भी यह एक सूत्र में बंधा है। 

shaalaa.com
क्‍या सचमुच आजाद हुए हम ?
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 1.13: क्‍या सचमुच आजाद हुए हम ? - स्वाध्याय [पृष्ठ ५३]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Kumarbharati [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 1.13 क्‍या सचमुच आजाद हुए हम ?
स्वाध्याय | Q २ | पृष्ठ ५३
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×