मराठी

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में क्या समझौते हुए?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में क्या समझौते हुए?

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

अभी हाल के वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मामलों के बारे में वार्ताओं के दौर चल रहे हैं। वास्तव में भारत और पाकिस्तान के संबंध कभी खत्म न होने वाले झगड़ों और हिंसा की एक कहानी जान पड़ते हैं फिर भी तनाव को कम करने और शांति बहाल करने के लिए इन देशों के बीच लगातार प्रयास हुए हैं। दोनों देश युद्ध के खतरे कम करने के लिए विश्वास बहाली के उपाय करने में सहमत हो गये हैं। सामाजिक कार्यकर्त्ता और महत्त्वपूर्ण हस्तियों दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती का माहौल बनांने के लिए एकजुट हुई हैं। दोनों देशों के नेता एक - दूसरे को बेहतर ढंग से समझने और दोनों के बीच मौजूद बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सम्मेलनों में भेंट करते हैं। पिछले पाँच वर्षों के दौरान दोनों देश के पंजाब वाले हिस्से के बीच कई बस मार्ग खोले गए हैं। अब वीसा पहले की तुलना में आसानी से मिल जाते हैं। दोनों देशों के शिखर नेता आपस में कई बार मिल चुके हैं तथा उनमें कई मुद्दों पर सहमति भी बनी है जिनमें द्विपक्षीय व्यापार एवं आंतकवादी प्रमुख हैं। परन्तु पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने (जैसे मुंबई पर आंतकवादी हमला) तथा कश्मीर मुद्दे को तूल देने से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

shaalaa.com
पाकिस्तान में सेना और लोकतंत्र
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 5: समकालीन दक्षिण एशिया - प्रश्नावली [पृष्ठ ७९]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rajneeti Vigyaan Samkaalin Vishv Rajneeti [Hindi] Class 12
पाठ 5 समकालीन दक्षिण एशिया
प्रश्नावली | Q 6. | पृष्ठ ७९
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×