मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

अवधारणाओं को स्‍पष्‍ट कीजिए। श्रमिक आंदोलन - History and Political Science [इतिहास और राजनीति विज्ञान]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अवधारणाओं को स्‍पष्‍ट कीजिए।

श्रमिक आंदोलन

निम्न संकल्पना स्पष्ट कीजिए:

श्रमिक आंदोलन

स्पष्ट करा
Advertisements

उत्तर

  1. भारत के श्रमिक आंदोलन को औद्योगीकरण की पार्श्वभूमि रही है। १९ वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में भारत में कपड़ा मिलें, रेल कंपनियाँ जैसे उद्योगों की शुरुआत हुई। १8९९ ई. में रेल मजदूरों ने अपनी माँगों के लिए हड़ताल की थी। श्रमिकों के प्रश्नों को हल करने के लिए १९२० ई. में व्यापक संगठन की स्थापना हुई। यह संगठन ‘ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन काँग्रेस’ के नाम से जाना जाता है। 
  2. स्वतंत्रता के बाद श्रमिक आंदोलन अधिक प्रभावशाली ढंग से काम करने लगा। १९६० ई. और ७० ई. के दशक में कई श्रमिक आंदोलन हुए। परंतु १९8० ई. से श्रमिक आंदोलन बिखर गया। पूरे देश में श्रमिकों के नए प्रश्न उभरकर आए हैं। 
  3. वैश्वीकरण का भी श्रमिक आंदोलन पर परिणाम हुआ। अस्थिर रोजगार, ठेकादारी मजदूर, वित्तीय असुरक्षा, श्रमिक कानूनों का संरक्षण न मिलना, काम करने का निश्चित समयावधि न होना, काम की जगह पर असुरक्षितता, अस्वास्थ्य आदि आज के श्रमिक आंदोलन के सम्मुख निम्न समस्याएँ हैं।
shaalaa.com
भारत के प्रमुख आंदोलन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2.4: सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन - स्वाध्याय [पृष्ठ ९६]

APPEARS IN

बालभारती Itihas aur rajneeti vigyan [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 2.4 सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन
स्वाध्याय | Q २. (२) | पृष्ठ ९६
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×