Advertisements
Advertisements
प्रश्न
ऑक्सीजन व हाइड्रोजन का संदर्भ लेकर अभिक्रिया के कौन से प्रकार हो सकते हैं ये उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
Advertisements
उत्तर
ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन का संदर्भ लेकर अभिक्रियाओं के प्रकार होते हैं :
- आक्सीकरण
- अपचयन
१. आक्सीकरण : जिस रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक का आक्सीजन से संयोग होता है अथवा जिस रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक में से हाइड्रोजन बाहर निकल जाती है तथा उत्पाद प्राप्त होता है। ऐसी अभिक्रियाओं को 'आक्सीकरण अभिक्रिया' कहते हैं।
आक्सीकरण के उदाहरण :
- जब कार्बन का आक्सीजन की उपस्थिति में ज्वलन होता है, तब कार्बन डाइआक्साइड गैस बनती है। इस अभिक्रिया में कार्बन आक्सीजन ग्रहण करता है, इसलिए यह आक्सीकरण अभिक्रिया है।
- सोडियम की एथिल अल्कोहल के साथ अभिक्रिया होने पर, सोडियम एथॉक्साइड तथा हाइड्रोजन गैस तैयार होती है। इस अभिक्रिया में एथिल अल्कोहल की हाइड्रोजन मुक्त हो जाती है, इसलिए यह आक्सीकरण अभिक्रिया है।
- एथिल अल्कोहल का अम्लयुक्त पोटैशियम डाइक्रोमेट की सहायता से आक्सीकरण होता है तथा एसीटिक अम्ल उत्पाद के रूप में मिलता है।
२. अपचयन : जिस रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक हाइड्रोजन ग्रहण करता है या उसमें से आक्सीजन बाहर निकलती है फलस्वरूप उत्पाद तैयार होता है, ऐसी अभिक्रियाओं को अपचयन अभिक्रिया कहते हैं।
अपचयन के उदाहरण :
- जब तप्त काले कॉपर आक्साइड पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करते हैं, तब गुलाबी भूरी कॉपर की परत प्राप्त होती है। इस अभिक्रिया में कॉपर आक्साइड में से आक्सीजन निकल जाती है।
- जब अति तप्त (hot) कार्बन (कोक) पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करते हैं, तब मीथेन गैस निर्मित होती है। इस अभिक्रिया में कार्बन हाइड्रोजन ग्रहण करता है, इसलिए यह अपचयन अभिक्रिया है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
फेरस सल्फेट का फेरिक सल्फेट मे रूपांतर होने की क्रिया ______ अभिक्रिया है।
नीचे दी गई रासायनिक अभिक्रिया मे किस अभिकारक का आक्सीकरण और अपचयन हुआ ये पहचानिए।
Fe + S → FeS
नीचे दी गई रासायनिक अभिक्रिया मे किस अभिकारक का आक्सीकरण और अपचयन हुआ ये पहचानिए।
2Mg + O2 → 2MgO
निम्नलिखित अभिक्रिया में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिए:
\[\ce{4Na(s) + O2(g) -> 2Na2O(s)}\]
निम्नलिखित अभिक्रिया में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिए:
\[\ce{CuO(s) + H2(g) -> Cu(s) + H2O(l)}\]
निचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
\[\ce{2PbO(s) + C(s) -> 2Pb(s) + CO2(g)}\]
- सीसा अपचयित हो रहा है।
- कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।
- कार्बन उपचयित हो रहा है।
- लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।
ऑक्सीजन के योग या हास् के आधार पर निम्न पद की व्याख्या कीजिए। दो उदाहरण दीजिए।
उपचयन
ऑक्सीजन के योग या हास् के आधार पर निम्न पद की व्याख्या कीजिए। दो उदाहरण दीजिए।
अपचयन
एक भूरे रंग का चमकदार तत्व 'X' को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व 'X' एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार पहचानो:
\[\ce{2Mg + O2 -> 2MgO}\]
