Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अतिक्रियाशील वाले बच्चो की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
Advertisements
उत्तर
जो बच्चे आवेगशील होते हैं वे अपनी तात्कालिक प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण नहीं कर पाते या काम करने से पहले सोच नहीं पाते। वे प्रतीक्षा करने में कठिनाई महसूस करते हैं या अपनी बरी आने की प्रतीक्षा नहीं कर पाते, अपने तात्कालिक प्रलोभन को रोकने में कठिनाई होती है या प्रीतोषण में विलंब या देरी सहन नहीं कर पाते। छोटी घटनाएँ, जैसे चीजों को गिरा देना काफी सामान्य बात है जबकि इससे अधिक गंभीर दुर्घटनाएँ और चोटें भी लग सकती है। अतिक्रिया के भी कई रूप होते हैं। ए. डी. एच. डी. वाले बच्चे हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। इस पाठ के समय स्थिर या शांत बैठे रहना उनके लिए बहुत कठिन होता है। बच्चा चुलबुलाहट कर सकता है, उपद्रव कर सकता है, कमरे में ऊपर चढ़ सकता है या यो ही कमरे में निरुद्देश्य दौड़ सकता है। माता - पिता और अध्यापक ऐसे बच्चे के बारे में कहते हैं की उसके पैर में चक्की लगी है, जो हमेशा चलता रहता है तथा लगातार बातें करता रहता है। लड़कियों की तुलना में लड़को में यह चार गुना अधिक पाया जाता है।
