मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता १० वी

अस्‍पताल में अपने किसी बीमार रिश्तेदार से मिलकर उनके अनुभव लिखिए। - Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अस्‍पताल में अपने किसी बीमार रिश्तेदार से मिलकर उनके अनुभव लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

एक हफ्ते पहले मेरे दादा जी को मलेरिया होने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेरे परिवार से मैं और मेरे घरवाले वाले उन्हें अस्पताल में देखने जाते थे। दादा जी से यह जानकर बड़ा अच्छा लगा कि इस अस्पताल में साफ-सफाई का पूरा ध्यान दिया जाता है। मरीजों का भी अच्छी तरह ध्यान रखा जाता था। मरीज की समस्या चाहे सामान्य हो या गंभीर डॉक्टर तुरंत इलाज के लिए तैयार हो जाते हैं। यहाँ का भोजन भी स्वादिष्ट और अच्छा था, उन्होंने बताया कि बीमारी के कारण घर पर वे बहुत ही कमजोर महसूस करते थे, परंतु जब से इस अस्पताल में भर्ती हैं तब से उनकी हालत में सुधार होता दिखाई दे रहा है। यहाँ की नर्सें भी समय पर दवाइयाँ देती हैं और हमेशा मरीजों की देखभाल में लगी रहती हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ की उपचार पद्धति से ऐसा लगता है, जैसे वे जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट आएँगे। डॉक्टरों के सही इलाज से मरीज जल्द ही ठीक हो जाते हैं और उन्हें नया जीवन प्राप्त होता है, इसीलिए उन्हें भगवान का रूप माना जाता है।

shaalaa.com
मुकदमा
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2.3: मुकदमा - स्‍वाध्याय [पृष्ठ ३७]

APPEARS IN

बालभारती Hindi (Composite) Lokvani [English] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 2.3 मुकदमा
स्‍वाध्याय | Q १ | पृष्ठ ३७

संबंधित प्रश्‍न

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए-

मंत्री: महाराज, लोगों की पहली शिकायत यही है कि पानी अब निर्मल नहीं रहा है। यह नदियों और गहवरों में बहते समय गंदगी और बीमारियाँ अपने साथ बहाकर सब जगह पहुँचा देता है।
पानी:  महाराज, ये लोग पहले की तरह पानी की रखवाली नहीं करते हैं। पशुओं को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं। पशु अपनी गंदगी तालाब में छोड़ जाते हैं। गाँव की दूसरी गंदगी भी तालाब में फेंक दी जाती हैं। नदियों में कारखानों की गंदगी व शहर के गंदे नाले का पानी छोड़ा जाता है। महाराज, मैं अपने आप गंदा नहीं होता। मुझसे शिकायत करने वाले ही गंदा और दूषित करते हैं।

(1) आकृति पूर्ण कीजिए-  (2)

(2) (i) वचन परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए:   (1)

पशुओं को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं।

(ii) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में आए विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए।   (1)

  1. महारानी - ______
  2. साफ - ______

(3) जल प्रदूषण कम करने के उपाय 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)


निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गयी सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

आदमी:  महाराज की जय हो, महाराज आज-कल हवा में खुशबू नहीं होती। यह हर समय हमारे यहॉं बदबू फैलाती है। इसकी बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है। 
हवा: महाराज, यह आरोप झूठा है। बदबू के कारण तो मेरा जीना कठिन हो गया है। अपने-आपमें मेरे पास न तो खुशबू है न बदबू। पहले ऐसा नहीं होता था। आज-कल ये लोग मरे हुए पशु-पक्षियों को यहॉं-वहॉं डाल देते हैं। उनके कारण मैं बदबूवाली हो जाती हूँ। इनके कारखानों से निकली गंदगी और गैसें मुझमें घुल जाती हैं और यह बदबू दूर तक फैलती रहती है। मुझे याद है कि एक बार भोपाल के एक कारखाने से निकली जहरीली गैस मुझपर सवार होकर दूर-दूर तक फैल गई थी और कितने ही लोग रात में सोए हुए ही मौत के मुॅंह में चले गए थे। इन लोगों से कहिए कि ये गंदगी के ढेर न लगाऍं, सफाई रखें। कचरे से कंपोस्‍ट खाद बनाएँ।

(1) कारण लिखिए:    [2]

हवा बदबूवाली होती है -

  1. ______
  2. ______

(2) (i) उपर्युक्त गद्यांश से अँग्रेजी शब्द दूँढ़कर लिखिए:   [1]

  1. ______
  2. ______

(ii) गद्यांश से विलोम शब्द की जोड़ी ढूँढ़कर लिखिए:     [1]

  1. ______ × ______

(3) 'बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के उपाय' विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।   [2]


कृति पूर्ण कीजिए:


कृति पूर्ण कीजिए:


हवा बदबूदार होने का कारण है कि ______


हवा पर आरोप लगाया गया था कि ______


कारण लिखिए:

पानी अशुद्ध होने के कारण -


ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्‍तर निम्‍न शब्‍द हों:

जोहड़


ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्‍तर निम्‍न शब्‍द हों:

साफ-सुथरे


‘बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के उपाय’ पर अपने विचार लिखिए।


असंतुलित आहार, जंक फूड से स्वास्थ्य की होने वाली हानि की जानकारी पढ़िए और चार्ट बनाइए।


इस पाठ के आशय से संबंधित उपयुक्‍त जानकारी का संकलन करके लिखिए।


‘पर्यावरण की शुद्धता: मेरी जिम्‍मेदारी’ विषय पर चर्चा में अपनी मौखिक अभिव्यक्‍ति दीजिए।


निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

मंत्री महाराज, लोगों की पहली शिकायत यही है कि पानी अब निर्मल नहीं रहा है। यह नदियों और गह्वरों में बहते समय गंदगी और बीमारियॉं अपने साथ बहाकर सब जगह पहुँचा देता है।
पानी महाराज, ये लोग पहले की तरह पानी की रखवाली नहीं करते हैं। पशुओं को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं। पशु अपनी गंदगी तालाब में छोड़ जाते हैं। गॉंव की दूसरी गंदगी भी तालाब में फेंक दी जाती हैं। नदियों में कारखानों की गंदगी व शहर के गंदे नाले का पानी छोड़ा जाता है। महाराज, मैं अपने आप गंदा नहीं होता। मुझसे शिकायत करने वाले ही गंदा और दूषित करते हैं ।
महाराज भाइयो, आपके पास इसका क्या जवाब है ?(लाेग आपस में फुसफुसाकर बातें करते हैं, फिर उनमें से एक बोलता है।)
एक महाराज, यह तो मान लिया पर कहीं बरसना, कहीं नहीं बरसना, यह तो इस पानी की मनमानी है।
  1. आकृति पूर्ण कीजिए:       [2]
    पानी के संबंध में लोगों की पहली शिकायत
    ____________
    ____________
    1. निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त समानार्थी शब्द लिखिए:   [1]
      1. जानवर - ______
      2. गड्ढा - ______
    2. निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलिए:      [1]
      1. बीमारी - ______
      2. कारखाने - ______
  2. 'प्रदूषण के दुष्परिणाम' विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए।          [2]

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×