मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएचएससी वाणिज्य (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता १२ वी

अपने शहर की विशेषताओं पर ब्लॉग लेखन कीजिए। - Hindi

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अपने शहर की विशेषताओं पर ब्लॉग लेखन कीजिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

मैं महाराष्ट्र के नाशिक जिले में रहता हूँ। यह महाराष्ट्र का एक छोटा शहर है। यह नाशिक-पुणे राजमार्ग पर स्थित है। यह एक सुंदर व आदर्श शहर है। यहाँ की इमारतें भव्य और दर्शनीय हैं।

शहर की जनसंख्या: यह एक घना बसा हुआ नगर है। इसमें लगभग एक लाख लोग रहते हैं। यह मुख्य रूप से हिंदू बहुल नगर है। हिंदुओं के अतिरिक्त इसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं। हमारे नगर के लोग बहुत अच्छे हैं। वे सदैव एक-दूसरे की मदद करने को तत्पर रहते है। यहाँ के लोगों में बहुत एकता है। सभी लोग बहुत ईमानदार और परिश्रमी हैं।

शहर का मुख्य व्यवसाय: यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय व्यापार है। यहाँ एक बड़ी शुगर मिल है। कुछ अन्य फैक्टरियाँ भी हैं, जो बोगियों के लिए धुरे और पहिये बनाती हैं। यहाँ तीन मंडियाँ हैं, जहाँ माल के क्रय-विक्रय के लिए आस-पास से बहुत-से लोग आते हैं।

विद्यालय, कॉलेज व चिकित्सालय: हमारा शहर शिक्षा का एक केंद्र है। यहाँ दो स्नातकोत्तर विद्यालय और चार उच्च माध्यमिक कॉलेज हैं। हमारे जिले का एकमात्र राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक कॉलेज हमारे शहर में ही है। आस-पास के गाँवों से बहुत-से लड़के लड़कियाँ यहाँ शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। हमारे शहर में अनेक चिकित्सालय हैं और सरकारी डिस्पेंसरी भी है।

अन्य आकर्षण: मेरे शहर के निकट शरद पूर्णिमा को नदी के किनारे प्रत्येक वर्ष मेला लगता है। नदी के निकट एक बहुत विशाल परिसर में शिव, दुर्गा, राम, कृष्ण तथा हनुमान जी के मंदिर हैं। इस मेले में बहुत भीड़ होती है। आस-पास के गाँवों के सैंकड़ों दुकानदार कई दिन पहले से ही मेले में अपनी दुकानें सजाने लगते हैं। लोग दूर-दूर से इस मेले को देखने आते हैं। लोगों की इतनी भीड़ होती है कि तिल रखने की जगह नहीं होती।

मुझे अपने शहर से बहुत प्यार है। मैं अपना संपूर्ण जीवन इसी शहर में व्यतीत करना चाहता हूँ। मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य शहर में मैं इतनी सुख और शांति से जीवन बिता सकूँगा।

shaalaa.com
ब्लॉग लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 17: ब्लॉग लेखन - स्वाध्याय [पृष्ठ ९९]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Yuvakbharati [English] Standard 12 Maharashtra State Board
पाठ 17 ब्लॉग लेखन
स्वाध्याय | Q (१) | पृष्ठ ९९

संबंधित प्रश्‍न

ब्लॉग लेखन सेतात्पर्य ।


ब्लॉग प्रारंभ करने की प्रक्रिया ।


निम्नलिखित का उत्तर लगभग ८० से १०० शब्दों में लिखिए:

ब्लॉग लेखन में बरती जानेवाली सावधानियों पर प्रकाश डालिए।


ग्रामीण समस्याओं पर ब्लॉग लेखन कीजिए।


विपुल पठन, ______ तथा भाषा का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है।


भारत में ______ के बाद ‘ब्लॉग लेखन’ आरंभ हुआ।


निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए।

'ब्लॉग' अपना विचार, अपना मत व्यक्त करने का एक डिजिटल माध्यम है। ब्लॉग के माध्यम से हमें जो कहना है; उसके लिए, 'किसी कीं अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती। ब्लॉग लेखन में शब्दसंख्या का बंधन नहीं होता। अत: हम अपनी बात को विस्तार से रख सकते हैं। ब्लॉग, वेबसाइट, पोर्टल आदि डिजिटल माध्यम हैं। अखबार पत्रिका या पुस्तक हाथ में लेकर पढ़ने की बजाय उसे कम्प्यूटर, टैब या सेलफोन से परदे पर पढ़ना डिजिटल माध्यम कहलाता है। इस प्रकार का वाचन करने वाली पीढ़ी इंटरनेट के महाजाल के कारण निर्माण हुई है। इसके कारण लेखक और पत्रकार भी ग्लोबल हो गए हैं। नवीन वाचकों की संख्या मुद्रित माध्यम के वाचकों से बहुत अधिक हैं। इस वर्ग में युवा वर्ग अधिक संख्या में है। दुनिया की कोई भी जानकारी एक क्षण में ही परदें पर उपलब्ध हो जाती है।

ब्लॉग की खोज:

ब्लॉग की खोज के संदर्भ में निश्चित रूप से कोई डॉक्युमेंटेशन उपलब्ध नहीं है पर जो जानकारी उपलब्ध हैं।

उनके अनुसार जस्टीन हॉल ने सन 1994 में सबसे पहले इस शब्द का प्रयोग किया। जॉन बर्गर ने इसके लिए वेब्लॉग (Weblog) शब्द का प्रयोग किया था। माना जाता है कि सन 1999 में पीटर मेरहोल्स ने 'ब्लॉग' शब्द को प्रस्थापित कर उसे व्यवहार में लाया। भारत में 2002 के बाद 'ब्लॉग लेखन' आरंभ हुआ और देखते - देखते यह माध्यम लोकप्रिय हुआ तथा इसे अभिव्यक्ति के नये माध्यम के रूप में मान्यता भी प्राप्त हुई।

१. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:   (2)

  1. ब्लॉग क्या है?
  2. डिजिटल माध्यम के उदाहरण बताइए?
  3. ब्लॉग की खोज के संदर्भ में लेखक नें क्या कहा हैं?
  4. सन 1999 में कौन 'ब्लॉग' शब्द कौ प्रस्थापित कर उसे व्यवहार में लाया?

२. निम्नलिखित शब्दों के कृदंत बनाकर लिखिए:   (2)

  1. लगना
  2. बैठना
  3. कहना
  4. छाजना

३. निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 40 से 50 शब्दों में लिखिए:   (2)

ब्लॉग लेखन से तात्पर्य क्या है?


भारत में ब्लॉग लेखन आरंभ हुआ:


ब्लॉग लेखन से यह लाभ भी होता है।


ब्लॉग लेखन में सामाजिक स्वास्थ्य का विचार हो जो ______ न हों।


______ लेखन में शब्दसंख्या का बंधन नहीं होता।


जॉन बर्गर ने ब्लॉग के लिए  ______ शब्द का प्रयोग किया था।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×