मराठी

अंशों का हरण शब्द की व्याख्या करें और हरण की लेखा विधि को बताएँ। - Accountancy (लेखाशास्त्र)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अंशों का हरण शब्द की व्याख्या करें और हरण की लेखा विधि को बताएँ।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

'ऐसा हो सकता है कि कुछ अंशधारक एक या अधिक किश्तों अर्थात्‌ आबंटन राशि या माँग राशि का भुगतान करने में असफ़ल रहें। इस परिस्थिति में कंपनी अंतर्नियमों में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार इन अंशों का 'हरण जैसाकि आबंटन को रदूद करके और प्राप्त राशि को जब्त करके, कर सकती है। सामान्यतः यह प्रावधान सारणी अ पर आधारित होते हैं जो कि निदेशकों को माँग राशि का भुगतान न होने पर अंशों को हरण करने का अधिकार देते हैं इस उद्देश्य के लिए इस संबंध में दी गई प्रक्रिया का बड़ी सख्ती से पालन करना होगा।

जब अंशों का हरण किया जाता है तो हरण से संबंधित सभी प्रविष्टियाँ, अधिलाभ के अतिरिक्त, जो कि लेखों में पहले से ही प्रलेखित की जा चुकी हैं, को विपरीत प्रविष्टी कौ जाएगी। इसके अनुसार अंशपूँजी खाते को हरण किए गए अंशों के संबंध में माँगी गई राशि से नाम किया जाएगा और जमा करेंगे

  1. इस संबंध में भुगतान किया गया माँग खाता या बकाया माँग खाता, न भुगतान की गई राशि जैसी भी स्थिति हो से, और
  2. अंश हरण खाते में पहले से प्राप्त राशि से।

सममूल्य पर निगर्मित किए गए अंशों का हरण -

अंशपूँजी खाता     ...नाम
अंश हरण खाते से
अंश आबंटन खाते से
अंश माँग खाते से (व्यक्तिगत)
अंशों का हरण, आबंटन और माँग राशि के प्राप्त नहीं होने पर)

अधिमूल्य पर निर्गमित अंशों का हरण -

(अ) अत: हरण किए गए अंशों को अधिलाभ पर निर्गमित; जिन पर अधिलाभ पूर्ण रूप से प्राप्त हुआ है को प्रलेखित करने के लिए रोज़नामचा प्रविष्टि होगी-

अंश पूँजी खाता     ...नाम
अंश आबंटन खाते से 
अंश माँग खाते से 
अंश हरण खाते से

(ब) जिन पर अधिलाभ पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हुआ है को प्रलेखित करने के लिए रोज़नामचा प्रविष्टि होगी-

अंशपूँजी खाता     ...नाम
प्रतिभूति प्रीमियम आरक्षित खाता   ...नाम
अंश हरण खाते से
अंश आबंटन खाते से
और/या
अंश माँग खाते से (भिन्न-भिन्न)
(.... आबंटन और माँग राशि का भुगतान न होने पर अंशों का हरण)

(क) बट्टे पर अंशों का निर्गमन पर अंशों का हरण -

अंशपूँजी खाता     ...नाम

अंशों का बट्टे पर निर्गमन खाते से

अंश आबंटन खाते से

अंश माँग खाते से

अंश हरण खाते से

shaalaa.com
अशों का हरण
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×