Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अम्लवर्षा मूर्तियों तथा स्मारकों को कैसे दुष्प्रभावित करती है?
थोडक्यात उत्तर
Advertisements
उत्तर
अधिकांश मूर्तियाँ तथा स्मारक संगमरमर (marble) के बने होते हैं जिन पर अम्ल वर्षा का बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि इन स्मारकों के चारों ओर उपस्थित वायु में इनके पास स्थित उद्योगों तथा ऊर्जा संयंत्रों (power plants) से निकलने वाले नाइट्रोजन व सल्फर के ऑक्साइड बहुत अधिक मात्रा में विद्यमान हो सकते हैं। ये ऑक्साइड ही अम्ल वर्षा का कारण हैं। अम्ल वर्षा में उपस्थित अम्ल मार्बल से क्रिया करके मूर्तियों तथा स्मारकों को नष्ट कर देते हैं।
shaalaa.com
वायुमंडलीय प्रदूषण - क्षोभमंडलीय प्रदूषण - गैसीय वायुप्रदूषक
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
