Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अध्यापिका बताती है कि उनकी कक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए अधिकतम अंक, प्राप्त किए न्यूनतम अंक का दुगुना जमा 7 है। प्राप्त किए गए अधिकतम अंक 87 हैं। प्राप्त किए गए न्यूनतम अंक क्या हैं?
Advertisements
उत्तर
मान लीजिए कि न्यूनतम अंक l है।
2 × न्यूनतम अंक + 7 = अधिकतम अंक
2l + 7 = 87
2l = 87 - 7 ...(7 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
2l = 80
दोनों पक्षों को 2 से भाग देने पर
`(2l)/2 = 80/2`
l = 40
इसलिए, न्यूनतम अंक 40 है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
एक संख्या के आठ गुने में 4 जोड़िए; आपको 60 प्राप्त होगा।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
एक संख्या का `1/5` घटा 4, संख्या 3 देता है।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
जब मैंने किसी संख्या के दुगुने में से 11 को घटाया, तो परिणाम 15 प्राप्त हुआ।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
मुन्ना ने 50 में से अपनी अभ्यास पुस्तिकाओं की संख्या के तिगुने को घटाया, तो उसे परिणाम 8 प्राप्त होता है।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
इबेनहल एक संख्या सोचती है। वह इसमें 19 जोड़कर योग को 5 से भाग देती है, उसे 8 प्राप्त होता है।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
अनवर एक संख्या सोचता है। यदि वह इस संख्या के `5/2` में से 7 निकाल दें, तो परिणाम 23 है।
किसी समद्विबाहु त्रिभुज में आधार कोण बराबर होते हैं। शीर्ष कोण 40° है। इस त्रिभुज के आधार कोण क्या हैं? (याद कीजिए कि त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता है।)
इरफान कहता है कि उसके पास परमीत के पास जितने कँँचे हैं उनके पाँच गुने से 7 अधिक कँँचे हैं। इरफान के पास 37 कँँचे हैं। परमीत के पास कितने कँँचे हैं?
लक्ष्मी के पिता की आयु 49 वर्ष है। उनकी आयु ल्क्ष्मी की आयु के तीन गुने से 4 वर्ष अधिक है। ल्क्ष्मी की आयु क्या है?
निम्नलिखित पहेली को हल कीजिए:
मैं एक संख्या हूँ,
मेरी पहचान बताओ!
मुझे सात बार लो,
और पचास जोड़ो!
एक तिहरे शतक तक पहुँचने के लिए
आपको अभी भी चालीस चाहिए!
