मराठी

आप श्वेता कपूर / शैलेश कपूर हैं। आप वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की उपयोगिता जानते हैं इसीलिए ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान विषय के साथ भी हिंदी अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ना चाहते हैं।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप श्वेता कपूर/शैलेश कपूर हैं। आप वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की उपयोगिता जानते हैं इसीलिए ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान विषय के साथ भी हिंदी अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ना चाहते हैं। अपने प्रधानाचार्य को विद्यालय के ईमेल पते पर ईमेल लिखकर अनुमति प्राप्त कीजिए। (शब्द-सीमा लगभग 100 शब्द)

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

मेल कर्ता - [email protected]
प्राप्तकर्त्ता - jkschool.gmail.com

विषय - विज्ञान विषय के साथ हिंदी विषय दिए जाने की प्रार्थना।

20 सितंबर, 2022
सायं 6 बजे

आदरणीय प्रधानाचार्य जी,

मैं श्वेता कपूर, आपके विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा हूँ। मैंने अपनी तथा अपने अभिभावकों की इच्छा से विज्ञान विषय का चुनाव किया है। किंतु आज के परिप्रेक्ष्य में हिंदी के बढ़ते प्रभाव तथा आवश्यकता को समझते हुए, मैं हिंदी विषय भी पढ़ना चाहती हूँ। अभी हमारे विद्यालय में विज्ञान विषय के साथ हिंदी विषय पढ़ने का कोई प्रावधान नहीं है। मेरी आपसे प्रार्थना है कि एक अतिरिक्त विषय के रूप में मुझे हिंदी विषय पढ़ने की अनुमति दी जाए ताकि मैं भविष्य में जहाँ भी कार्यरत हूँ, हिंदी का प्रयोग भी पूरे विश्वास व गौरव के साथ कर सकूँ। मुझे आशा है आप मेरी प्रार्थना पर गंभीरता से विचार करेंगे तथा मेरे व अन्य हिंदी पढ़ने के इच्छुक छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे। कृपया मेल स्वीकार करें।

धन्यवाद
श्वेता कपूर
कक्षा ग्यारहवीं

shaalaa.com

Notes

  • औपचारिकताएँ – 1 अंक
  • विषयवस्तु – 2 अंक
  • प्रस्तुति – 1 अंक
  • भाषा – 1 अंक
ई-मेल लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2022-2023 (March) Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×