मराठी

आप 'पर्यावरण' पद से क्या समझते हैं? मानव - पर्यावरण संबंध को समझने के लिए विभिन्न परिप्रेक्ष्यो की व्याख्या कीजिए। - Psychology (मनोविज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप 'पर्यावरण' पद से क्या समझते हैं? मानव - पर्यावरण संबंध को समझने के लिए विभिन्न परिप्रेक्ष्यो की व्याख्या कीजिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

पर्यावरण शब्द, हमारे चारों ओर जो कुछ है उसे संदर्भित करता है, शाब्दिक रूप से हमारे चारों ओर भौतिक, सामाजिक कार्य तथा सांस्कृतिक पर्यावरण में जो कुछ - कुछ है वह इसमें निहित है। व्यापक रूप से, व्यक्ति के बाहर जो शक्तियाँ हैं, जिनके प्रति व्यक्ति अनुक्रिया करता हैं, वे सब इसमें निहित हैं। मानव - पर्यावरण संबंध को समझने के लिए विभित्र परिप्रेक्ष्य निम्नलिखित हैं:

  1. अल्पतमवादी परिप्रेक्ष्य - का यह अभिग्रह है की भौतिक पर्यावरण मानव व्यवहार, स्वास्थ्य तथा कुशल - क्षेम (कल्याण) पर न्यूनतम या नगण्य प्रभाव डालता है। भौतिक पर्यावरण तथा मनुष्य का अस्तित्व समांतर घटक के रूप में होता है।
  2. नैमित्तिक परिप्रेक्ष्य - प्रस्तावित करता है की भौतिक पर्यावरण का अस्तित्व ही प्रमुखतया मनुष्य के सुख एवं कल्याण के लिए है। पर्यावरण के ऊपर मनुष्य के अधिकांश प्रभाव इसी नैमित्तिक परिप्रेक्ष्य को प्रतिबिंबत करते है।
  3. आध्यात्मिक परिप्रेक्ष्य - पर्यावरण को एक सम्मान योग्य और मूल्यवान वस्तु के रूप में संदर्भित करता है न की एक समुपयोग करने योग्य वास्तु के रूप में। इसमें निहित मान्यता है की मनुष्य अपने तथा पर्यावरण के मध्य परस्पर - निर्भर संबंध को पहचानते हैं, अर्थात मनुष्य का भी तभी अस्तित्व रहेगा और चे प्रसन्न रहेंगे जब पर्यावरण को स्वस्थ तथा प्राकृतिक रखा जाएगा।
shaalaa.com
मानव व्यवहार पर पर्यावरणीय प्रभाव
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×