मराठी

आप प्रेरक/प्रेरणा हैं। आपके पड़ोस में अनधिकृत दुकानें बनाई जा रही हैं। इसकी शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप प्रेरक/प्रेरणा हैं। आपके पड़ोस में अनधिकृत दुकानें बनाई जा रही हैं। इसकी शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

प्रेषक: [email protected]

प्रेषिति: [email protected]

विषय: अनधिकृत दुकानों की शिकायत हेतु।

महोदय,

मैं प्रेरणा आपके संज्ञान में अपने पड़ोस में बन रही कुछ दुकानों की समस्या लाना चाहती हूँ। हमारा निवास मीरा नगर की एक सुव्यवस्थित सोसायटी में है, जहाँ चारों ओर हरियाली और खुला मार्ग है। किंतु कुछ लोगों ने यहाँ अनधिकृत दुकानें बनाकर रास्ता छोटा कर दिया है। जब सोसायटी के निवासियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने मारपीट पर उतर आने और धमकी देने जैसी बातें कहीं। पहले यहाँ केवल खोखे थे, पर अब पक्की दुकानें बनाई जा रही हैं, जिससे सोसायटी की सुरक्षा और सुंदरता दोनों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि सोसायटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को जाँच के आदेश दें, ताकि ये अनधिकृत दुकानें न बन सकें। कृपया शीघ्र इस समस्या का समाधान करें। हम आपके आभारी रहेंगे।

धन्यवाद

भवदीया,
प्रेरणा

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×