मराठी

आप आस्था/मनु हैं। 'ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य' इस विषय पर लगभग 100 शब्दों में अपने विचार लिखकर किसी दैनिक समाचार- पत्र के संपादक को भेजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप आस्था/मनु हैं। 'ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य' इस विषय पर लगभग 100 शब्दों में अपने विचार लिखकर किसी दैनिक समाचार- पत्र के संपादक को भेजिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक समाचार पत्र,
शांतिनिकेतन, एम. जी. रोड,
पुणे, मुंबई- 400068
दिनांक: 7 मार्च 2024

विषय: ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा - हम सभी का कर्तव्य

महोदय,

मैं, आस्था सिंह, आपके सम्मानित समाचार-पत्र के माध्यम से एक महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान आकर्षित करना चाहती हूँ। ऐतिहासिक इमारतें हमारे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के प्रतीक हैं। इनकी सुरक्षा और संरक्षण न केवल सरकार की बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

ये इमारतें हमें हमारे इतिहास से जोड़ती हैं और आने वाली पीढ़ियों को हमारे पूर्वजों के जीवन, संस्कृति और उनकी उपलब्धियों के बारे में शिक्षित करती हैं। इसलिए, हम सभी को इन धरोहरों की संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।

असुरक्षित स्मारकों व प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ संरक्षित स्मारकों व संग्रहालयों में चोरी की घटनाएँ अक्सर देखी जाती हैं साथ ही कुछ लोग अज्ञानतावश इसके साथ छेड़-छाड़ कर देते हैं। ऐसा करना कानूनी तौर पर तो अपराध है ही साथ ही साथ व्यक्तिगत रूप से भी गलत है। इस देश का नागरिक होने के नाते देश की प्रत्येक वस्तु की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमें इन्हें प्रदूषण और अन्य हानिकारक प्रभावों से बचाने के साथ-साथ इनके प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए।

धन्यवाद,
आस्था सिंह

shaalaa.com
उपयोजित / रचनात्मक लेखन (लेखन कौशल)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2023-2024 (March) Official
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×