मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता ७ वी

आँखों देखी किसी घटना का वर्णन करो। - Hindi (Second/Third Language) [हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा)]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आँखों देखी किसी घटना का वर्णन करो।

लघु उत्तर
Advertisements

उत्तर

जब मैं नौ वर्ष की थी तब एक दिन मैं अपनी माँ के साथ बाजार गई थी। शाम का समय था। बाजार में बहुत भीड़ थी। माँ ने थोड़ी सब्जियाँ और फल खरीदें। फिर हम दोनों घर के लिए निकल पड़ें। उस समय इतनी भीड़ थी कि लोग सड़क के बीचोंबीच चल रहे थे जिससे आने जाने वाली गाड़ियों से बहुत ज्यादा ट्रैफिक हो गया था। सिग्नल न लगने पर भी कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे, तब अचानक सामने से एक कार तेजी से आई और उसने एक व्यक्ति को ठोकर मार दी। वह व्यक्ति घायल हो गया था। वह कारवाला व्यक्ति तुरंत अपनी कार से बाहर आया और उस घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे बढ़ा। हम सब भी वहाँ पहुँच गए और सबने मिलकर उस घायल व्यक्ति को कार में बिठाया और वह घायल को लेकर अस्पताल गया। यह सब देखकर मैं डर गई थी, तब माँ ने मुझे बताया कि उस व्यक्ति ने ट्रैफिक सिग्नल के नियम का पालन नहीं किया था और इसी कारण यह हादसा हुआ। नियमों का पालन न करने पर हमारा ही नुकसान होता है, इसलिए हमें सदैव नियमों का पालन करना चाहिए।

shaalaa.com
गद्य (7th Standard)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 1.07: जहॉं चाह, वहाँ राह - अध्याय [पृष्ठ २१]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Sulabhbharati Standard 7 Maharashtra State Board
पाठ 1.07 जहॉं चाह, वहाँ राह
अध्याय | Q (३) | पृष्ठ २१
बालभारती Hindi Sulabhbharati Ekatmik Standard 7 Maharashtra State Board
पाठ 7 जहाँ चाह, वहाँ राह
अंतःपाठ प्रश्न | Q १४. ३. | पृष्ठ ५६
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×