Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आबंध प्रबलता को आबंध कोटि के रूप में आप किस प्रकार व्यक्त करेंगे?
टीपा लिहा
Advertisements
उत्तर
यदि आबंध विघटन एन्थैल्पी (bond dissociation enthalpy) अधिक है तो आबंध अधिक प्रबल होगा तथा आबंध कोटि बढ़ने पर आबंध एन्थैल्पी बढ़ती है। इस तथ्य से स्पष्ट हैं कि आबंध प्रबलता तथा आबंध कोटि परस्पर समानुपाती होते हैं। अत: आबंध कोटि बढ़ने पर, आबंध प्रबलता भी अधिक होगी। उदाहरणार्थ- N2 की आबंध कोटि 3 है तथा इसकी आबंध एन्थैल्पी 945 kJ mol−1 है। इसी प्रकार O2 की आबंध कोटि 2 है तथा इसकी आबंध एन्थैल्पी 498 kJ mol−1 है। इनमें N, आबंध अधिक प्रबल होगा।
shaalaa.com
आबंध प्राचल
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
