हिंदी

Secondary School (English Medium) (5 to 8) कक्षा ५ - CBSE Question Bank Solutions for Hindi (हिंदी)

Advertisements
[object Object]
[object Object]
विषयों
मुख्य विषय
अध्याय
Advertisements
Advertisements
Hindi (हिंदी)
< prev  21 to 40 of 325  next > 

“आज ई लोग के उठे के नईखे का?”

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

"जा भाग के देख केरा के पत्ता आइल की ना?"

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

Advertisements

विविधता हमारे देश की पहचान है। 'फ़सलों का त्योहार' हमारे देश के विविध रंग-रूपों का एक उदाहरण है। नीचे विविधता के कुछ और उदाहरण दिए गए हैं। पाँच-पाँच बच्चों का समूह एक-एक उदाहरण लें और उस पर जानकारी इकट्ठी करे। (जानकारी चित्र, फोटोग्राफ, कहानी, कविता, सूचनापरक सामग्री के रूप में हो सकती है।) हर समूह इस जानकारी को कक्षा में प्रस्तुत करे।

भाषा

कपड़े

नया वर्ष

भोजन

लोक कला

लोक संगीत

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

तुम्हें कौन-सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है और क्यों? इस दिन तुम्हारी दिनचर्या क्या रहती है?

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

फ़सल के त्योहार पर ‘तिल’ का बहुत महत्व होता है। तिल का किन-किन रूपों में इस्तेमाल किया जाता है? पता करो।

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

तुम जानती हो कि तिल से तेल बनता है? और किन चीज़ों से तेल बनता है और कैसे? हो सके तो तेल की दुकान में जाकर पूछो।

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

किसान और खेती हममें से बहुत से लोगों की जानी-पहचानी दुनिया का हिस्सा नहीं है। विशेष रूप से शहर के ज्यादातर लोगों को यह अहसास नहीं है कि हमारी जिंदगी किस हद तक इनसे जुड़ी हुई है। देश के कई हिस्सों में आज किसानों को जिंदा रहने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर यह जानने की कोशिश | करें कि हम दिनभर जो चीजें खाते हैं वे कहाँ से आती हैं तो किसानों की हमारी जिंदगी में भूमिका को हम समझ पाएँगे। आलू की पकौड़ी, बर्फी और आइसक्रीम- इन तीन चीज़ों के बारे में नीचे दिए बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जानकारी इकट्ठी करो और ‘मेरी कहानी” के रूप में उसे लिखो।

  • किन चीज़ों से बनती है?
  • इन चीज़ों का जन्म कहाँ होता है?
  • हम तक पहुँचने का उनका सफ़र क्या है?
  • किन-किन हाथों से होकर हम तक पहुँचती है?
  • इस पूरे सफर में किन लोगों की कितनी मेहनत लगती है?
  • इन लोगों में से किसको कितना मुनाफा मिलता है?

अगले वर्ष कक्षा छह में सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन के बारे में पढ़ोगी तो ऊपर लिखे सफर में शामिल लोगों की दिनचर्या पता करने का मौका भी मिलेगा।

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

‘गया’ शहर तिलकुट के लिए भी प्रसिद्ध है। हमारे देश में छोटी-बड़ी ऐसी कई जगहें हैं जो अपने खास पकवान के लिए मशहूर हैं। अपने परिवार के लोगों से पता करके उनके बारे में बताओ।

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

पिछले दो वर्षों में तुमने ‘काम वाले शब्दों के बारे में जाना।
इन शब्दों को क्रिया भी कहते हैं क्योंकि क्रिया का संबंध कोई काम करने से है। नीचे खिचड़ी बनाने की विधि दी गई है। इसमें बीच-बीच में कुछ क्रियाएँ छूट गई हैं। उचित क्रियाओं का प्रयोग करते हुए इसे पूरा करो।

छौंकना  पीसना  पकाना  धोना  परोसना  भूनना

 

बंगाली 'खिचुरी' (५ व्यक्तियों के लिए )
सामग्री  मात्रा
अदरक         २० ग्राम
लहसुन  ३ फाँकें
 इलायची के दाने   ३ छोटी
 दालचीनी  २ १/२ से.मी. का १ टुकड़ा
पानी  ४ प्याले 
मूँग दाल  १/२ प्याला
सरसों का तेल  3 बड़े चम्मच 
तेज पत्ते  २ 
जीरा  १/२ छोटा चम्मच
प्याज़ बारीक कटा हुआ  १ मँझोला 
 चावल धुले हुए  १ प्याला
फूल गोभी बड़े-बड़े टुकड़ो में कटी हुई  २00 ग्राम
आलू छीलकर चार-चार टुकड़ो में कटे हुए
 मटर के दाने  १/२ प्याला
धनिया पिसा हुआ  १ बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पिसी हुई  १/२ छोटा चम्मच
चीनी  १ छोटा चम्मच
घी  २ बड़े चम्मच
नमक और हल्दी  अंदाज से

विधि-

इलायची, दालचीनी और लौंग में थोड़ा-थोड़ा पानी (एक छोटा चम्मच) डालते हुए ______ लो। अदरक और लहसुन को इकट्ठा पीसकर पेस्ट बनाओ। दाल को कड़ाही में डालो और मध्यम आँच पर सुनहरी भूरी होने तक ______ लो। अब चावल निकाल कर ______ लो। तेल को कुकर में डालकर गरम करो। तेल गरम हो जाने पर तेज पत्ते और जीरा डालो। जीरा जब चटकने लगे तो प्याज़ डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनो। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ मिनट ______। भुनी हुई दाल, चावल और सब्ज़ी डालो और अच्छी तरह मिलाओ। शेष पानी (चार प्याले) डालकर एक बार चलाओ। कुकर बंद करो। तेज़ आँच पर पूर्ण प्रेशर आने दो। अब आँच कम करके चार मिनट तक ______। भाप निकल जाने पर कुकर खोलो, मसालों का पेस्ट मिलाओ। खिचुरी पर घी, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च से ______ कर ______ गरमागरम।
छुटटी के दिन घर में ऐसी खिचड़ी बनाने में बड़ों की मदद करो।
खाने से जुड़ी कुछ अन्य क्रियाएँ भी सोचो।

[2] फ़सलों के त्योहार
Chapter: [2] फ़सलों के त्योहार
Concept: undefined >> undefined

तुम्हें किसी-न-किसी बात पर रूठने के मौके तो मिलते ही होंगे।

अक्सर तुम किस तरह की बातों पर रूठती हो?

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

तुम्हें किसी-न-किसी बात पर रूठने के मौके तो मिलते ही होंगे।

माँ के अलावा घर में और कौन-कौन हैं जो तुम्हें मनाते हैं?

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

हम ऐसे कई त्योहार मनाते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत पर बल देते हैं। ऐसे त्योहारों के बारे में और उनसे जुड़ी कहानियों के बारे में पता करके कक्षा में सुनाओ।

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

तुमने रामलीला के जरिए या फिर किसी कहानी के जरिए रामचन्द्र के बारे में जाना-समझा होगा। तुम्हें उनकी कौन-सी बातें अच्छी लगीं?

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

नीचे दिए गए भाव कविता की जिन पंक्तियों में आए हैं, उन्हें छाँटो-

 खिलौनेवाला साड़ी नहीं बेचता है।

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

नीचे दिए गए भाव कविता की जिन पंक्तियों में आए हैं, उन्हें छाँटो-

खिलौनेवाला बच्चों को खिलौने लेने के लिए आवाजें लगा रहा है।

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

नीचे दिए गए भाव कविता की जिन पंक्तियों में आए हैं, उन्हें छाँटो-

मुझे कौन-सा खिलौना लेना चाहिए-उसमें माँ की सलाह चाहिए।

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

नीचे दिए गए भाव कविता की जिन पंक्तियों में आए हैं, उन्हें छाँटो-

माँ के बिना कौन मनाएगा और कौन गोद में बिठाएगा।

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

'मूंगफली ले लो मूंगफली!
गरम करारी टाइम पास मूंगफली!'

तुमने फेरीवालों को ऐसी आवाजें लगाते ज़रूर सुना होगा। तुम्हारे गली-मोहल्ले में ऐसे कौन-से फेरीवाले आते हैं और किस ढंग से आवाज़ लगाते हैं? उनका अभिनय करके दिखाओ। वे क्या बोलते हैं, उसका भी एक संग्रह तैयार करो।

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

तुम यहाँ लिखे खिलौनों में से किसे लेना पसंद करोगी। क्यों?

गेंद हवाई जहाज़ मोटरगाड़ी
रेलगाड़ी फिरकी गुड़िया
बर्तन सेट धनुष-बाण बल्ला या कुछ और
[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined

तुम अपने साथियों के साथ कौन-कौन से खेल खेलती हो?

[3] खिलौनेवाला
Chapter: [3] खिलौनेवाला
Concept: undefined >> undefined
< prev  21 to 40 of 325  next > 
Advertisements
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×