हिंदी

Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ - CBSE Question Bank Solutions

Advertisements
[object Object]
[object Object]
विषयों
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  281 to 300 of 6860  next > 

प्रिंस लिमिटेड ने 10 रु. प्रत्येक अंश के 20,000 समता अंशों को 3 रु. प्रीमियम पर निर्गमन करने के लिए विवरण-पत्र पर आमंत्रित किया जो निम्न प्रकार देय हैं-

आवेदन पर  2 रू.
आबंटन पर (प्रीमियम सहित )  5 रू.

प्रथम माँग पर 

3 रू.
द्वितीय माँग पर 3 रू.

30,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए और आबंटन अनुपातिक आधार पर किया गया। आवेदन पर प्राप्त अधिक राशि को आबंटन पर देय राशि में समायोजित किया जाएगा। श्री मोहित जिनको 400 अंश आबंटित किए गए थे, आबंटन और प्रथम माँग राशि का भुगतान करने में असफ़ल रहे और प्रथम माँग के पश्चात् उनके अंशों का हरण कर लिया गया। श्री जौली जिनको 600 अंशों का आबंटन हुआ था दोनों माँग राशि का भुगतान करने में असफ़ल रहे अत: इनके अंशों का हरण कर लिया गया। हरण किए गए अंशों में से 800 अंशों का पुन: निर्गमन सुप्रिया को 9 रु. प्रति अंश पूर्ण भुगतान प्राप्त में किया गया, जिसमें श्री मोहित के सभी अंश सम्मिलित हैं। कंपनी की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियाँ करें और तुलन-पत्र तैयार करें।

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

लाईफ़ मशीन टूल्स लिमिटेड ने 10 रू. प्रत्येक के 50,000 समता अंशों को 12 रु. प्रति अंश पर निर्गमन किया। आवेदन पर 5 रु. (प्रीमियम सहित), आबंटन पर 4 रु. और शेष प्रथम और अंतिम माँग पर देय हैं। 70,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त रोकड़ ऐसे मे से 40,000 रु. वापस किए गए और 60,000 रू. को आबंटन पर देय राशि में समायोजित किया गया। 500 अंशों के एक अंशधारक को छोड़कर सभी अंशधारकों ने माँग देय राशि का भुगतान किया। इन अंशों का हरण कर लिया गया और 8 रु. प्रति अंश पूर्ण भुगतान प्राप्त पर निर्गमन किया। व्यवहारों की रोजनामचा प्रविष्टियाँ करें।

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

Advertisements

ओरिएंट कंपनी लिमिटेड ने जनता में अभिदान के लिए 10 रु. प्रत्येक अंश के 20,000 समता अंशों को 10% प्रीमियम पर निर्गमन किया जिन पर आवेदन पर 2 रु., आबंटन पर प्रीमियम सहित 4 रु., प्रथम माँग पर 3 रु., और द्वितीय और अंतिम माँग 2 रु. देय हैं। 26,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। 4,000 अंशों के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया। शेष आवेदकों को आनुपातिक आबंटन किया गया दोनों माँगों की माँग की गई और 500 अंशों पर अंतिम माँग को छोड़कर सभी माँग राशि प्राप्त की गईं। इन अंशों का हरण कर लिया गया। हरण किए गए में से 300 अंशों को 9 रु. प्रति अंश पर पुनः निर्गमन किया गया। रोज़नामचा प्रविष्टियाँ करें और तुलन-पत्र तैयार करें। 

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

अलफ़ा लिमिटेड ने 10 रू. प्रत्येक के 4,00,000 समता अंशों के लिए निम्न शर्तों पर आवेदन आमंत्रित किए -

आबेदन पर देय

5 रु.
प्रति अंश आबंटन पर देय 3 रु.
प्रति अंश प्रथम और अंतिम माँग पर देय  2 रू. प्रति अंश

5,00,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। यह निर्णय लिया गया-

(अ) 20,000 अंशों के आवेदकों को आबंटन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

(ब) 80,000 अंशों के आवेदकों को पूर्ण आबंटन किया जाएगा

(स) शेष बचे अंशों को अन्य आवेदकों के बीच अनुपातिक आधार पर आबंटन किया जाएगा।

(द) अधिक आवेदन राशि को आबंटन राशि के भुगतान में उपयोग किया जाएगा।

एक आवेदक जिसको अनुपातिक आधार पर आबंटन किया गया जिसने आबंटन और माँग राशि का भुगतान नहीं किया और उसके 400 अंशों का हरण कर लिया गया। इन अंशों का पुन: निर्गमन 9 रु. प्रति अंश पर किया गया। रोज़नामचा प्रविष्टियों को दर्शाएँ और उपरोक्त का अभिलेखन करने के लिए रोकड़ पुस्तक तैयार करें।

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

अशोका लिमिटेड कंपनी ने 20 रु. प्रत्येक के समता अंशों का 2 रु. प्रीमियम पर निर्गमित किया जिसमें से 1,000 अंशों का हरण 4 रु. अंतिम माँग के भुगतान न करने पर किया। हरण किए गए 400 अंशों को 14 रु. प्रति अंश पर पुन: निर्गमित किया गया। शेष अंशों में से 200 अंशों को 20 रु. प्रति अंश पर निर्गमित किया गया। अंशों के हरण और पुनः निर्गमन की रोजनामचा प्रविष्टियाँ करें और पूँजी आरक्षित में हस्तांतरित की गई राशि और अंश हरण खाते में शेष राशि को दर्शाएँ।

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

अमित के पास 10 रु. प्रत्येक के 100 अंश हैं जिस पर उसने 1 रू. प्रति अंश आवेदन राशि का भुगतान किया है। विमल के पास 10 रू. प्रत्येक के 200 अंश हैं जिस पर उसने 1 रू. और 2 रू. प्रति अंश क्रमशः आवेदन और आबंटन राशि का भुगतान किया हुआ है। चेतन के पास 10 रु. प्रत्येक के 300 अंश हैं जिस पर उसने 1 रू. आवेदन पर, 2 रू. आबंटन पर 3 रु. प्रथम माँग पर भुगतान किया है। ये सभी बकाया राशि और द्वितीय माँग 2 रू. का भुगतान करने में असफ़ल रहे। निदेशकों ने इनके अंशों का हरण कर लिया। इन अंशों का पुन: निर्गमन 11 रु. प्रति अंश पूर्ण भुगतान प्राप्त में किया गया। व्यवहारों की रोजनामचा प्रविष्टियाँ करें।

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

अंजता लिमिटेड की सामान्य पूँजी 3,00,000 रू. है जो 10 रू. प्रत्येक के अंशों में विभाजित है जनता को 20,000 अंशों के अभिदान के लिए आर्मंत्रित करती है, जो आवेदन पर 2 रु., आबंटन पर 3 रु., और शेष 2.50 की दो माँगों में देय हैं। कंपनी को 24.000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। 20.000 अंशों के आवेदनों को पूर्ण स्वीकार किया गया और अंश आबंटित किए गए। शेष अंशों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया और आवेदन राशि वापस कर दी गई।

600 अंशों पर अंतिम माँग छोड़कर सभी देय राशि प्राप्त कर ली गई जो कि कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के पश्चात् हरण कर लिए गए। हरण किए गए अंशों में से 400 अंशों को 9 रु. प्रति अंश पर पुनः निर्गमित कर दिया गया। आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टियों का प्रलेखन करें और पूँजी आरक्षित में हस्तांतरित राशि और अंश हरण खाते का शेष दर्शाते हुए तुलन-पत्र तैयार करें।

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

निम्न व्यवहारों की रोज़नामचा प्रविष्टियाँ भूषण आयल लिमिटेड की पुस्तकों में करें-

(अ) 100 रू. प्रत्येक के 200 अंशों का 10 रु. प्रीमियम पर निर्गमन किया गया इनका हरण 50 रु. प्रति अंश आबंटन राशि का भुगतान न करने पर किया गया। प्रथम और अंतिम माँग राशि 20 रु. प्रति अंश की माँग इन अंशों पर नहीं की गईं। हरण किए गए अंशों को 60 रु. प्रति अंश पूर्ण भुगतान प्राप्त में निर्गमित किया गया।

(ब) 10 रू. प्रत्येक के 150 अंशों को 4 रू. प्रीमियम जो कि आबंटन पर देय हैं का हरण आबंटन राशि 8 रु. प्रति अंश प्रीमियम सहित का भुगतान न होने पर किया गया। प्रथम और अंतिम माँग राशि 4 रू. प्रति अंश अभी माँगी नहीं गईं हैं। हरण किए गए अंशों का पुनः निर्गमन 15 रु. प्रति अंश पूर्ण भुगतान प्राप्त में किया गया।

(स) 50 रु. प्रत्येक सममूल्य पर निर्गमित किए गए 400 अंशों का हरण 10 रु. प्रति अंश अंतिम माँग का भुगतान न करने पर किया गया। इन अंशों का पुनः निर्गमन 45 रु. प्रति अंश पूर्ण भुगतान प्राप्त में किया गया।

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

अमीशा लिमिटेड ने 100 रु. प्रत्येक के 40,000 अंशों को 20 रु. प्रति अंश प्रीमियम पर निर्गमन करने के लिए आवेदन आर्मंत्रित किए जिस पर 40 रु. आवेदन पर; 40 रु. आबंटन पर (प्रीमियम सहित) 25 रू. प्रथम माँग पर; 15 रु. द्वितीय और अंतिम माँग पर देय हैं। 50,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए और आनुपातिक आधार पर आबंटन किया गया। अधिक आवेदन राशि को आबंटन पर देय राशि में समायोजित किया जाएगा।
रोहित जिसको 600 अंशों का आबंटन किया गया था आबंटन राशि का भुगतान करने में असफ़ल रहे इनके अंशों का आबंटन के पश्चात् हरण कर लिया गया। अस्मिता, जिसने 1,000 अंशों के लिए आवेदन किया था दोनों माँगों का भुगतान करने में असफ़ल रही इनके अंशों का हरण द्वितीय माँग के पश्चात् किया गया हरण किए गए अंशों में से 1,200 अंशों का विक्रय कपिल को 85 रू. प्रति अंश पूर्ण भुगतान प्राप्त में किया गया। जिसमें रोहित के सभी अंश सम्मिलित हैं। आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टियाँ करें।

[1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Chapter: [1] अंशपूँजी के लिए लेखांकन
Concept: undefined >> undefined

'रोकड़ के अलावा प्रतिफ़ल हेतु ऋणपत्र का निर्गम' से क्या तात्पर्य है?

[2] ॠणपत्रों का निर्गम एवं मोचन
Chapter: [2] ॠणपत्रों का निर्गम एवं मोचन
Concept: undefined >> undefined

पूँजी आरक्षित क्या है?

[2] ॠणपत्रों का निर्गम एवं मोचन
Chapter: [2] ॠणपत्रों का निर्गम एवं मोचन
Concept: undefined >> undefined

निम्न की रोजनामचा प्रविष्टियाँ दें-

  1. एक 100 रू. के ऋणपत्र को 95 रु. में जारी किया गया।
  2. एक ऋणपत्र को 95 रु. के निर्गम किया गया जिसका मोचन 105 रू. हुआ।
  3. एक ऋणपत्र 100 रु. में निर्गमित हुआ तथा 105 रू. में परिशोधित हुआ। उपर्युक्त प्रत्येक मामले में ऋणपत्र का अंकित मूल्य 100 रु. था।
[2] ॠणपत्रों का निर्गम एवं मोचन
Chapter: [2] ॠणपत्रों का निर्गम एवं मोचन
Concept: undefined >> undefined

वित्तीय विवरणों की सीमाएँ क्या हैं?

[3] कंपनी के वित्तीय विवरण
Chapter: [3] कंपनी के वित्तीय विवरण
Concept: undefined >> undefined

वित्तीय विवरणों की सीमाओं का वर्णन कीजिए।

[3] कंपनी के वित्तीय विवरण
Chapter: [3] कंपनी के वित्तीय विवरण
Concept: undefined >> undefined

आय विवरण तथा तुलन-पत्र बनाने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

[3] कंपनी के वित्तीय विवरण
Chapter: [3] कंपनी के वित्तीय विवरण
Concept: undefined >> undefined

समरूप विवरणों को कैसे तैयार करते हैं उदाहरण देकर बताइए।

[4] वित्तीय विवरणों का विश्लेषण
Chapter: [4] वित्तीय विवरणों का विश्लेषण
Concept: undefined >> undefined

अप्रत्यक्ष विधि का उपयोग करते हुए प्रचालन क्रियाकलापों से रोकड़ प्रवाह का एक प्रारूप तैयार करें?

[6] रोकड़ प्रवाह विवरण
Chapter: [6] रोकड़ प्रवाह विवरण
Concept: undefined >> undefined

प्रचालन क्रियाकलापों से रोकड़ प्रवाह को अभिलिखित कराने हेतु “अप्रत्यक्ष” विधि का वर्णन करें।

[6] रोकड़ प्रवाह विवरण
Chapter: [6] रोकड़ प्रवाह विवरण
Concept: undefined >> undefined

31 मार्च, 2017 को आनंद लिमिटेड की निवल आय 5,00,000 रु. थी। वर्ष के दौरान ह्रास 2,00,000 रु. था। साथ ही परिसंपत्तियाँ बेचने पर 50,000 रु. का लाभ हुआ जिसे लाभ व हानि विवरण में हस्तांतरित किया गया। वर्ष के दौरान व्यापारिक प्राप्यों में 40,000 रु. की वृद्धि हुई और व्यापारिक देय में रू. 60,000 की वृद्धि हुई। अप्रत्यक्ष विधि के द्वारा प्रचालन क्रियाकलापों से रोकड़ प्रवाह को परिकलित कीजिए।

[6] रोकड़ प्रवाह विवरण
Chapter: [6] रोकड़ प्रवाह विवरण
Concept: undefined >> undefined

द्रवता अनुपात क्या है?

[5] लेखांकन अनुपात
Chapter: [5] लेखांकन अनुपात
Concept: undefined >> undefined
< prev  281 to 300 of 6860  next > 
Advertisements
Advertisements
CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Question Bank Solutions
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Accountancy (लेखाशास्त्र)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Economics (अर्थशास्त्र)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ English Core
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ English Elective - NCERT
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Geography (भूगोल)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Hindi (Core)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Hindi (Elective)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ History (इतिहास)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Mathematics (गणित)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Political Science (राजनीति विज्ञान)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Psychology (मनोविज्ञान)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Sanskrit (Core)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Sanskrit (Elective)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) कक्षा १२ Sociology (समाजशास्त्र)
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×