हिंदी

नीचे लिखे वाक्यों को भाववाच्य में बदलिए - जैसे - अब चलते हैं। - अब चला जाए। (क) माँ बैठ नहीं सकती। (ख) मैं देख नहीं सकती। (ग) चलो, अब सोते हैं। (घ) माँ रो भी नहीं सकती।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

नीचे लिखे वाक्यों को भाववाच्य में बदलिए -

जैसे - अब चलते हैं। - अब चला जाए।

(क) माँ बैठ नहीं सकती।

(ख) मैं देख नहीं सकती।

(ग) चलो, अब सोते हैं।

(घ) माँ रो भी नहीं सकती।

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

(क) माँ से बैठा नहीं जाता।

(ख) मुझसे देखा नहीं जाता।

(ग) चलो, अब सोया जाए।

(घ) माँ से रोया भी नहीं जाता।

shaalaa.com
वाच्य और वाच्य के भेद
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 10: स्वयं प्रकाश - नेताजी का चश्मा - प्रश्न-अभ्यास [पृष्ठ ६५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Kshitij Bhag 2 [English] Class 10
अध्याय 10 स्वयं प्रकाश - नेताजी का चश्मा
प्रश्न-अभ्यास | Q 14 | पृष्ठ ६५

संबंधित प्रश्न

निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में बदलिए -

(क) वह अपनी छोटी-सी दुकान में उपलब्ध् गिने-चुने फ्रेमों में से नेताजी की मूर्ति पर फिट कर देता है।

(ख) पानवाला नया पान खा रहा था।

(ग) पानवाले ने साफ़ बता दिया था।

(घ) ड्राइवर ने ज़ोर से ब्रेक मारे।

(ङ) नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया।

(च) हालदार साहब ने चश्मेवाले की देशभक्ति का सम्मान किया।


इनमें कर्तृवाच्य का उदाहरण है-


'दादी जी पढ़ नहीं सकतीं।' इसका भाववाच्य होगा-


'वें हमें भी मामूली लोगों की हरकत में लथेड़ लेना चाहते हैं।' वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?


'सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उन्होंने खीरे खरीदे होंगे।' 

इस वाक्य का कर्मवाच्य में परिवर्तित रूप होगा-


'स्वयंप्रकाश ने अपना बचपन राजस्थान में बिताया।' वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?


'माँ से रोया भी नहीं जाता।' वाक्य किस वाच्य भेद का उदाहरण है?


भोर में लोगों से बालगोबिन भगत का गीत नहीं सुना गया। वाक्य में वाच्य है-


‘धान के पानी-भरे खेतों में बच्चे उछल रहे हैं।’ उदाहरण है −


निम्नलिखित वाक्यों में भाव वाच्य का उदाहरण है:

  1. माता जी मिठाई बना सकती हैं।
  2. मुझसे बैठा नहीं जाता।
  3. भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।
  4. गर्मियों में छत पर सोया जाता है।

'हम कनखियों से उन्हें देख रहे थे।' यह वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?


'लेखिका द्वारा यहाँ बहुत ही खूबसूरती से साधारण लड़की के असाधारण बनने के प्रारंभिक पड़ावों को प्रकट किया गया है।' यह वाक्य किस वाच्य भेद का उदाहरण है?


"मैं यह भाषा नहीं पढ़ सकूँगा" - वाक्य को कर्मवाच्य में बदलने पर होगा -


स्तम्भ-I और स्तम्भ-II को सुमेलित करके उचित विकल्प चुनकर लिखिए -

  स्तम्भ-I   स्तम्भ-II
(I) कर्तृवाच्य (अ) पक्षियों से उड़ा जाता है।
(II) कर्मवाच्य (ब) पुलिस द्वारा चोर पकड़ा गया।
(III) भाववाच्य  (स) चलो, यहाँ से चलें।

'मोहम्मद रफी द्वारा यह गीत गाया गया' - इसे कर्तृवाच्य में बदलने पर होगा -


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×