Advertisements
Advertisements
पापा कई तरह के काम करना चाहते थे।
क्या तुम किसी व्यक्ति को जानते हो जो एक से ज्यादा तरह के काम करता है? उस व्यक्ति के बारे में बताओ।
Concept: undefined >> undefined
पापा अपने पैर से कान के पीछे नहीं खुजा पाते थे। आओ देखें, तुम कौन-कौन से काम कर सकती हो! एक खेल खेलते हैं। खेल का नाम है-शेखचिल्ली कहता है। तुममें से एक बनेगा शेखचिल्ली। जो शेखचिल्ली कहेगा, बाकी सबको वैसे ही करना है।
शेखचिल्ली इस तरह के आदेश दे सकता है-
- शेखचिल्ली कहता है- अपने दायें हाथ को सिर के पीछे से ले जाकर नाक को पकड़ो।
- अपने दायें हाथ को दायीं टाँग के नीचे से ले जाकर दायाँ कान पकड़ो।
- शेखचिल्ली कहता है- खड़े होकर झुको।।
- अपने हाथों से पैरों को छुओ।
- सिर अपने घुटनों से लगाओ।
ध्यान रहे, तुम्हें केवल वही आदेश मानना है जिसके साथ जुड़ा हो-शेखचिल्ली कहता है। अगर तुमने कोई और आदेश मान लिया तो तुम खेल से बाहर हो जाओगे।
Concept: undefined >> undefined
Advertisements
अफ़सर के जाने के बाद पापा बहुत सोचते रहे। बताओ, वह क्या-क्या सोच रहे होंगे? सही उत्तर लिखिए।
- यह अफ़सर आखिर है कौन?
- अब मैं रोज़-रोज़ अपना इरादा नहीं बदल सकता।
- कुत्ता बनना बड़ा कठिन काम है।
- ये फ़ौजी अफ़सर मुझपर हँसा क्यों नहीं, बाकी सब तो हँसते हैं।
- इस अफसर को कुत्ता बनना नहीं आता। इसीलिए मुझे बहका रहा है।
Concept: undefined >> undefined
पापा ने कहा, “अपना ठेला मैं स्टेशन के पास ही खड़ा करूँगा।”
अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहाँ लगातीं? ऐसा तुमने क्यों तय किया?
Concept: undefined >> undefined
अगर तुम रेल से सफ़र करोगी तो तुम्हें प्लेटफ़ॉर्म और रेलगाड़ी में कौन-कौन लोग नज़र आएँगे?
Concept: undefined >> undefined
पापा के पापा को दादा कहते हैं। इन्हें तुम अपने घर में क्या कहकर बुलाओगी ?
| पापा के पापा | ______ | माँ के पापा | ______ |
| पापा की माँ | ______ | माँ की माँ | ______ |
| पापा के बड़े भाई | ______ | माँ के भाई | ______ |
| पापा की बहन | ______ | माँ की बहन | ______ |
| पापा के छोटे भाई | ______ | बहन के पति | ______ |
Concept: undefined >> undefined
पापा को वायुयान चालक बनने की सूझी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता बनने की सोची। इसके अलावा वह जहाज़ी भी बनना चाहते थे।
ऊपर के वाक्यों में उन्होंने और वह का इस्तेमाल पापा की जगह पर हुआ है। हम अक्सर एक ही शब्द को दोहराने की बजाय उसकी जगह किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं, तुम, इस भी ऐसे ही शब्द हैं।
(क) पाठ में से ऐसे शब्दों के पाँच उदाहरण छाँटो।
(ख) इनकी मदद से वाक्य बनाओ।
Concept: undefined >> undefined
सभी बच्चे और बड़े किसी न किसी काम में माहिर होते हैं। कोई साइकिल चलाने में होशियार होता है तो कोई चित्र बनाने में तेज़ होता है। तुम्हारे दोस्तों और परिवार में कौन किस काम में माहिर है? उनके नाम लिखो।
| जो बढ़िया कहानी गढ़ सकते हैं | ____________ |
| जो खूबसूरत कढ़ाई कर सकते हैं | ____________ |
| जो कलाबाज़ियाँ खा सकते हैं | ____________ |
| जो दूसरों की बढ़िया नकल उतार सकते हैं | ____________ |
| जो हाथ से बढ़िया स्वेटर बुन सकते हैं | ____________ |
| जो सबके सामने किसी चीज़ के बारे में दो मिनट तक बता सकते हैं | ____________ |
| जो कठिन पहेलियाँ सुलझा सकते हैं | ____________ |
| जो खुलकर ज़ोर से हँस सकते हैं | ____________ |
| जो तरह – तरह की आवाज़ें बना सकते हैं | ____________ |
| जो अंदाज़े से ही चीज़ों का सही माप या वज़न बता सकते हैं | ____________ |
| जो बढ़िया अभिनय कर सकते हैं | ____________ |
| जो बेकार पड़ी चीज़ों से सुंदर चीज़ें बना सकते हैं | ____________ |
Concept: undefined >> undefined
तुम किन-किन चीज़ों में माहिर हो, यह भी बताओ।
|
__________________ __________________ __________________ |
Concept: undefined >> undefined
नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
पापा के पास जवाब हमेशा तैयार होता था।
ऐसा लगता है कि ______।
Concept: undefined >> undefined
नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
पापा का जवाब हमेशा अलग-अलग होता था।
ऐसा लगता है कि ______।
Concept: undefined >> undefined
नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
मैं छोटे बच्चों को मुफ़्त में आइसक्रीम दिया करूँगा।
ऐसा लगता है कि ______।
Concept: undefined >> undefined
नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
रात में करने के लिए होता ही क्या है? रात में मैं चौकीदारी करूँगा।
ऐसा लगता है कि ______।
Concept: undefined >> undefined
क्या कहते? मेरे क्या बस का?
भैया ने क्या बहाना किया? क्यों?
Concept: undefined >> undefined
बूंदों-लहरों लड़ती-बढ़ती
कौन बूंदों और लहरों से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है?
Concept: undefined >> undefined
गुल्लक भारी, अपनी खोलो।
किसकी गुल्लक भारी है? किसकी गुल्लक हल्की है?
Concept: undefined >> undefined
एक बार फिर से कविता पढ़ो। इस कविता में एक नाव के बनने और पानी में सफ़र करने की कहानी छिपी है। मान लो तुम ही वह नाव हो। अब अपनी कहानी सबको सुनाओ।
शुरुआत हम कर देते हैं।
मैं एक नाव हूँ। मैं कागज़ से बनी हूँ। मुझे एक लड़के ने बनाया। उसका नाम तो मुझे नहीं पता पर ________________________
_________________________________________
Concept: undefined >> undefined
(क) तुमने बरसात पर पहले भी कभी कोई कविता या लोकगीत सुना होगा। उसे नीचे दी गई जगह में लिखो।
(ख) इस कविता को पढ़ते समय तुम्हारे मन में कई चित्र आए होंगे। उनके बारे में बताओ या उनका चित्र बनाओ।
Concept: undefined >> undefined
पानी सचमुच खूब पड़ेगा।
सचमुच का इस्तेमाल करते हुए तुम भी दो वाक्य बनाओ।
(क) ____________
(ख) ____________
Concept: undefined >> undefined
घिर-घर कर बादल छाया है,
सात समुंदर भर लाया है।
पता करो, सात समुद्र कौन-कौन से होंगे जिनसे बादल पानी भरकर लाया है।
Concept: undefined >> undefined
